-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Sanjay Shirsat Aimim Allegations
मनपा चुनाव से पहले सियासी आरोप-प्रत्यारोप, MIM पर संजय शिरसाट का गंभीर आरोप, कानून-व्यवस्था को खतरा
- Written By: अंकिता पटेल
AIMIM Controversy: मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में पालकमंत्री संजय शिरसाट ने एमआईएम पर भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति से संभाजीनगर की शांति को खतरा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोेर्स: सोशल मीडिया )
Municipal Election Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर जिले के पालकमंत्री तथा शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता संजय शिरसाट ने एमआईएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह पार्टी लोगों की भावनाएं भड़का कर शहर में जातीय और सांप्रदायिक दंगा कराने की कोशिश कर रही है।
शिरसाट ने यह बयान देते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जानबूझकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। शिंदे सेना द्वारा मनपा चुनाव को लेकर निराला बाजार परिसर में शुरु किए गए मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित उम्मीदवारों के बैठक में बोल रहे थे।
बैठक में सांसद संदिपान भुमरे, विधायक प्रदीप जायसवाल, विधायक रमेश बोरनारे, जिला प्रमुख राजेन्द्र जंजाल प्रमुख रुप से उपस्थित थे। संजय शिरसाट ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर हमेशा से शांतिप्रिय शहर रहा है, जहां सभी धर्मों और समाजों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा चुनाव 2026: चुनाव में सियासी विरासत की जंग; रण में उतरे दिग्गजों के बेटे-बहू
लेकिन एमआईएम जैसी पार्टियां राजनीतिक लाभ के लिए जनता की माथी भड़काने का काम कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की भड़काऊ राजनीति से शहर की शांति और कानून-व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है।
बगावत करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
संजय शिरसाट ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी भड़काऊ बयान, अफवाह या उकसावे में न आएं और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समाज को तोड़ने वाली राजनीति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी सासद संदिपान भुमरे ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने एक साथ आकर प्रचार करें, तब जाकर ही आगामी मनपा चुनाव में शिंदे सेना बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी। जिला प्रमुख राजेंद्र जंजाल ने मनपा चुनाव में जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी से बगावत की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Chhatrapati sambhajinagar sanjay shirsat aimim allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
Jul 22, 2026 | 07:03 AMIRGC का बड़ा दावा: अमेरिकी सेना जहाजों को कर रही गुमराह, दो तेल टैंकर धमाके की चपेट में आए
Jul 22, 2026 | 07:01 AMLIVEआज की ताजा खबर 22 जुलाई LIVE: CJP का प्रोटेस्ट जारी; आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी बैठक
Jul 22, 2026 | 06:55 AMEV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Jul 22, 2026 | 06:49 AMसिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
Jul 22, 2026 | 06:46 AMIMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Jul 22, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Jul 22, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













