Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव सिर पर, भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर अब भी सस्पेंस, सैकड़ों दावेदारों का भविष्य अधर में

Municipal Election: मनपा चुनाव सिर पर हैं लेकिन छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर सहमति नहीं बन सकी है। सीट बंटवारे को लेकर असमंजस से सैकड़ों इच्छुक उम्मीदवारों का भविष्य अधर में है।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Dec 29, 2025 | 12:34 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोसल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Civic Elections: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव सिर पर हैं, पर सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन अब तक स्पष्ट निर्णय तक नहीं पहुंच सका है।

चुनाव साथ मिलकर लड़ना है या अलग-अलग ? इस सवाल पर सहमति न बनने से शहर का राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। लगातार बैठकों के बावजूद दोनों दलों के बीच तालमेल नहीं बनने से सैकड़ों इच्छुक उम्मीदवारों का भविष्य फिलहाल अधर में है।

सभी की निगाहें मुंबई स्थित वरिष्ठ नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। करीब दस वर्षों बाद हो रहे मनपा चुनाव में अब सिर्फ 15 दिन शेष हैं। पिछले कुछ दिनों से भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे पर सहमति न बनने से स्थिति जटिल होती जा रही है।

शहर के सभी प्रभागों की रिपोर्ट व चुनावी गणित मुंबई के शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई है व अंतिम निर्णय वहीं से होने की प्रबल संभावना है। भाजपा की ओर से आयोजित उम्मीदवारों की मुलाकात प्रक्रिया को व्यापक समर्थन मिला है व 1,120 इच्छुकों ने इंटरव्यू दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर मनपा चुनाव से पहले अजित पवार गुट की पहली सूची, 18 प्रभागों के उम्मीदवार घोषित

इतनी बड़ी संख्या में दावेदार होने के चलते कई उम्मीदवारों का टिकट कटना तय माना जा रहा है, जिसमें गठबंधन का फैसला निर्णायक भूमिका निभाएगा।

निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यदि गठबंधन टूटता है, तो बागी व निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा होकर चुनाव से पहले ही सत्ताधारी खेमे में असंतोष का खतरा बढ़ सकता है। अब पूरा शहर आलाकमान के फैसले की प्रतीक्षा में है, जो आने वाले दिनों में शहर की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा।

Chhatrapati sambhajinagar bjp shiv sena alliance confusion municipal election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 12:34 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

Amravati News: बडनेरा में किशोर की हत्या, 2 घंटे में सुलझी गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार

2

साइबर गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, 52 लाख की ठगी, तकनीकी जांच से खुला मध्यप्रदेश कनेक्शन

3

प्रभाग-17: मनोज साबले के भाजपा में जाने से कांग्रेस की राह हुई मुश्किल, कार्यकर्ताओं में हलचल

4

महायुति जीत की दिशा में, भाजपा में सर्वेक्षण आधारित उम्मीदवार ही अंतिम, बावनकुले की जानकारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.