संभाजीनगर में 24×7 पानी की राह, 550 करोड़ की स्मार्ट मीटर जल योजना, जल्द मिलेगा नियमित पानी
Sambhajinagar Smart Water Meters: संभाजीनगर में 24x7 जलापूर्ति के लिए सभी नलों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 550 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है, जबकि 2,740 करोड़ की नई जलयोजना अंतिम चरण में है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar 24×7 Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर शहर में चौबीसों घंटे नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महानगरपालिका ने एक अहम निर्णय लिया है। इसके तहत शहर के सभी नलों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना तैयार की गई है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है शहर के लिए नई जलापूर्ति योजना लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस योजना के पहले चरण में प्रतिदिन 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
यह परियोजना महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से करीब 2,740 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की जा रही है। आने वाले एक माह में शहर को इस योजना का लाभ मिलने की संभावना है, जिससे नागरिकों को नियमित जलापूर्ति में राहत मिलेगी नई जलापूर्ति योजना पूरी होने के बाद शहर में 24×7 जलापूर्ति शुरू करने का महापालिका का लक्ष्य है।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar: वेरुल बस स्टैंड पर धमाके के साथ फटा स्मार्ट सिटी बस का इंजन, बाल-बाल बची कई जानें
Mumbai Ahmedabad Bullet Train ट्रैक निर्माण के अंतिम चरण में, जापानी तकनीक का इस्तेमाल
नागपुर से पहली हज उड़ान 24 अप्रैल को, प्रशासन अलर्ट, हज यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त
मुंबई में Air Quality Montoring Van खरीद योजना रद्द, महंगे टेंडर पर BMC का फैसला
स्मार्ट मीटर लगने से पानी के अपव्यय पर रोक
हालांकि, मूल परियोजना में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रावधान नहीं था। इसी कारण महत्पालिका ने स्मार्ट मीटर स्थापना के लिए अलग से योजना तैयार की है स्मार्ट मीटर योजना को शासन के हाइब्रिड एन्युटी मेथड के अंतर्गत लागू किया जाएगा इसके तहत कुल लागत का 20 प्रतिशत हिस्सा महानगरपालिका वहन करेगी, जबकि शेष 80 प्रतिशत निवेश संबंधित ठेकेदार एजेंसी द्वारा किया जाएगा स्मार्ट मीटर लगने से पानी के अपव्यय पर रोक लगेगी साथ ही पानी के उपयोग का सटीक मापन संभव होगा और पारदर्शी बिलिंग प्रणाली लागू की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में छात्राओं की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र को अंतिम मौका; 20 फरवरी तक जवाब
सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में तैयार प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया गया है। बता दें कि इस प्रस्ताव से अब शहर में जलापूर्ति की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि अब सुविधा मिलेगी।
