Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अंत भला तो सब भला…’, मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ऐसा क्यों बोले छगन भुजबल

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने सीएम फडणवीस, डिप्टी सीएम अजित पवार, एकनाथ शिंदे समेत महायुति के नेताओं को धन्यवाद दिया। इसके उन्होंने विभाग को लेकर प्रतिक्रिया दी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 20, 2025 | 11:41 AM

छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल को आखिरकार मंत्री पद मिल गया है। राज्य में दूसरी बार महायुति सरकार बनी तब भुजबल को मंत्री पद नहीं दिया गया था। छगन भुजबल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से नाखुश थे क्योंकि उन्होंने उन्हें मंत्रिमंडल में मौका नहीं दिया। लेकिन अंततः उन्हें मंत्री पद दे दिया गया। छगन भुजबल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में छगन भुजबल को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी उपस्थित थे।

शपथ लेने के बाद क्या बोले छगन भुजबल

शपथ ग्रहण समारोह के बाद छगन भुजबल ने मीडिया से बातचीत की। भुजबल ने इस अवसर पर प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया है। उन्हाेंने अंग्रेजी का एक मुहावरा दोपराते हुए कहा “जैसा कि कहा जाता है, ‘अगर अंत भला हो तो सब कुछ अच्छा होता है।”

सम्बंधित ख़बरें

विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग

15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर

Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा

मालेगांव से आगे बढ़ने की तैयारी में ‘इस्लाम’ पार्टी, महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय होने के संकेत

#WATCH | Mumbai | After taking the oath as Maharashtra minister, NCP leader Chhagan Bhujbal says, “As it is said, ‘everything is well if it ends well’. I have handled every responsibility, from the Home Ministry to everything. Whatever responsibility I’ll be given, that will be… https://t.co/dykSnv4147 pic.twitter.com/hoVIoFjGrT — ANI (@ANI) May 20, 2025


इस दौरान मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने गृह मंत्रालय से लेकर हर जिम्मेदारी संभाली है। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ठीक रहेगी। विभाग को लेकर उन्होंने कहा कि यह सीएम का विशेषाधिकार है।

महाराष्ट्र में किफायती दाम पर मिलेंगे घर, सीएम फडणवीस ने कैबिनेट बैठक में आवास नीति पर योजना पेश करने के दिए निर्देश

इसके अलावा छगन भुजबल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धन्यवाद देता हूं। साथ ही मैं सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी धन्यवाद दिया।

जो भी विभाग मिलेगा, मैं उसे संभालूंगा: भुजबल

छगन भुजबल ने कहा कि मंत्री पद की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री तय करेंगे। मैं 1991 से शपथ ले रहा हूं। मंत्री पद आया और गया। मैंने कई विभागों को संभाला है। भविष्य में भी मुझे जो भी विभाग मिलेगा, मैं उसे संभालूंगा। मैं विकास कार्य करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा, खासकर नासिक और अन्य जिलों के विकास के लिए काम करूंगा।

Chhagan bhujbal reaction after the oath taking ceremony

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 11:41 AM

Topics:  

  • Chhagan Bhujbal
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.