-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Devendra Fadnavis Houses Will Be Available At Affordable Prices Maharashtra
महाराष्ट्र में किफायती दाम पर मिलेंगे घर, सीएम फडणवीस ने कैबिनेट बैठक में आवास नीति पर योजना पेश करने के दिए निर्देश
- Written By: आकाश मसने
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार आवास नीति के माध्यम से 'सभी के लिए आवास' की अवधारणा को लागू करने का प्रयास कर रही है। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों जैसे वरिष्ठ नागरिक, कामकाजी महिलाएं, छात्र और श्रमिक शामिल होंगे।

बैठक में मौजूद सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे व अन्य (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में ‘राज्य आवास नीति- 2025’ पर एक प्रस्तुति बैठक सोमवार को आयोजित की गई। मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस के समक्ष आवास नीति के संबंध में एक प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आवास नीति के माध्यम से ‘सभी के लिए आवास’ की अवधारणा को लागू करने का प्रयास कर रही है। यह नीति व्यापक होगी और इसमें समाज के विभिन्न वर्गों जैसे वरिष्ठ नागरिक, कामकाजी महिलाएं, छात्र और औद्योगिक श्रमिक शामिल होंगे।
सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य में बढ़ते शहरीकरण और आवास की बढ़ती मांग को देखते हुए इस नीति के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रस्तावित आवास नीति की एक व्यापक योजना मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत की जानी चाहिए।
‘गृहनिर्माण धोरणाचा सर्वंकष आराखडा मंत्रिमंडळ बैठकीत सादर करावा’ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या अध्यक्षतेखाली आज सह्याद्री अतिथीगृह, मुंबई येथे ‘राज्य गृहनिर्माण धोरण – 2025’ संदर्भात सादरीकरण बैठक संपन्न झाली. यावेळी मुख्यमंत्री फडणवीस यांच्यासमक्ष गृहनिर्माण धोरणासंदर्भात… — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 19, 2025
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर, राज्य के मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, गृह निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास विभाग के प्रधान सचिव उपस्थित थे।
विले पार्ले में एसआरए में लंबित मुद्दों का समाधान करें
इसी तरह मंत्रालय में आयोजित बैठक में गृह निर्माण राज्य मंत्री पंकज भोयर ने निर्देश दिया कि विले पार्ले निर्वाचन क्षेत्र में झोपड़पट्टी पुनर्वास परियोजना में लंबित मुद्दों का संबंधित एजेंसियां प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। मंत्रालय में आयोजित बैठक में विधायक पराग अलावणी, सचिव संदीप देशमुख, मुख्य अभियंता रमा मितकर, उप सचिव तरंगे, अवर सचिव दुर्गा प्रसाद मैलावरम और अन्य उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
पहले कैप राउंड फिर कोटा प्रवेश, महाराष्ट्र में कल शुरू होगा 11वीं में ऑनलाइन एडमिशन
मंत्री डॉ. भोयर ने कहा कि उठाए गए मुद्दों के संबंध में विभाग नियमानुसार उचित कार्रवाई करें। साथ ही प्लॉट क्रमांक 187, नगर योजना, विले पार्ले (पूर्व) की योजना में न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाए।
Devendra fadnavis houses will be available at affordable prices maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा
Aug 05, 2026 | 07:40 PMमाणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Aug 05, 2026 | 07:32 PMसावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM












