Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलसंवर्धन मंत्री ने ली उस गांव की सुध, पानी के अभाव में युवाओं का नहीं हो रहा ब्याह

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 14, 2022 | 10:15 PM

File

Follow Us
Follow Us:

चंद्रपुर. रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न उबरे मोती, मानुस, चून. इस शब्दों में संत रहीम ने पानी के महत्व को निरुपित कर दिया. आज यही हाल गोंडपिपरी तहसील के नांदगांव हेटी व टोले नांदगांव का है जहां बिना पानी के वहां के युवाओं का ब्याह नहीं हो रहा है. ग्रीष्मकाल के दिनों में यह गांव विशेष चर्चा में आता है. इसकी दखल लेकर राज्य के जलसवंर्धन मंत्री जयंत पाटील ने गोंडपिपरी तहसील के नांदगांव हेटी गांव की जलसमस्या की जानकारी लेकर समस्या के उपाय योजना का भरोसा दिया है.

राजुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोंडपिपरी तहसील आज भी विकास से कोसों दूर है. क्योंकि हर दल ने गोंडपिपरी तहसील के नागरिकों को महज वोटबैंक के रुप में उपयोग किया है. इसका नतीजा है कि आज तक तहसील में कोई उद्योग, कल कारखाना नहीं है और युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे जिले और पडोसी राज्यों में जाना पडता है. दो दशक से गांव की जलसंकट की समस्या है किंतु आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली और नतीजा इन गांव के निवासियों के नाले के पानी पर निर्भर रहना पडता है.

सकमुर प्रादेशिक जलापूर्ति योजना के तहत सात गांवों के नागरिकों को नल के माध्यम से  पानी की आपूर्ति की जाती है. लेकिन, संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के कारण कई बार दूषित पानी की आपूर्ति हो जाती है. तो कभी-कभी एक पखवाड़े के लिए पानी बंद रहता है. ऐसे समय में नागरिकों को पीने के पानी के लिए पास के नाले के गड्ढे से लाना पड़ता है. इसकी वजह से लोग इस गांव में अपनी बेटी नहीं ब्याहना चाहते है.

सम्बंधित ख़बरें

अंधविश्वास बना ठगी का हथियार, पति को ठीक करने के नाम पर चंद्रपुर में 25.90 लाख की ठगी; 3 महिलाएं गिरफ्तार

समय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला

चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

Chandrapur News: स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन

जिले के गांव की यह समस्या स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नहीं दिखी किंतु हजार किमी दूर बैठे जलसंवर्धन मंत्री ने इसकी दखल लेकर जानकारी मांगी और जलसंकट से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया है. छोटे छोटे मुद्दों को लेकर प्रसार माध्यम में बने रहने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आज तक इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है. अब देखना है कि गांव के जलसंकट की समस्या दूर होगी अथवा नहीं?

Water promotion minister took care of that village youth are not getting married due to lack of water

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2022 | 10:15 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Chandrapur News Today
  • lack of water

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.