Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वोट चोरी : पुलिस को EC का असहयोग, 9 माह से मास्टरमाइंड गिरफ्त से बाहर

Chandrapur News: राहुल गांधी द्वारा उल्लेखित जिले के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में उजागर वोटों की चोरी के मामले में पुलिस ने मामला तो दर्ज किया है, लेकिन इस मामले की जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 22, 2025 | 08:44 PM

वोट चोरी : पुलिस को EC का असहयोग (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur District: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उल्लेखित जिले के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में उजागर वोटों की चोरी के मामले में पुलिस ने मामला तो दर्ज किया है, लेकिन इस मामले की जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है। इस मामले में चुनाव आयोग से संबंधित स्थानीय अधिकारी असहयोग कर रहे है, जिससे मामला दर्ज होने के 9 माह बाद भी इस वोट चोरी को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड अब भी गिरफ्त से बाहर है। जिले के राजुरा विधानसभा में हजारों की तादाद में बाहरी मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किए जाने की शिकायत उन दिनों कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा राजुरा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुभाष धोटे ने की थी।

इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग के स्थानीय अधिकारियों ने आरोपों की जांच के बाद तथ्यों की पड़ताल करते हुए मतदाता सूची से 6831 वोट हटा दिए थे, इस जालसाजी के संदर्भ में पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अक्टूबर 2024 में ही मामला भी दर्ज कर लिया था। इस बात को अब एक वर्ष होने को है, बावजूद इसके इस मामले पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

9 माह में पांच से छह बार चुनाव आयोग को चिट्ठी

बताया जाता है कि, इस मामले की जांच को आगे बढ़ाने और वोट चोरी करने वाले सूत्रधार तक पहुंचने के उद्देश्य से पुलिस ने पिछले 9 माह में पांच से छह बार चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर वोट चोरी के मामले से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक डेटा, तकनीकी जानकारी, आईपी एड्रेस, मोबाइल नंबर्स आदि की जानकारी मांगी, लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से यह जानकारी अब तक पुलिस को प्राप्त नहीं हो सकी है।

राजुरा क्षेत्र में वोटों में हुई यह कथित धांधली का मुद्दा पुनः गरमाया

उल्लेखनीय है कि, विधानसभा चुनाव में कथित वोट चोरी के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजुरा क्षेत्र में हुई वोटों की चोरी का उल्लेख किया था। तबसे राजुरा क्षेत्र में वोटों में हुई यह कथित धांधली का मुद्दा पुनः गरमाया हुआ है। जिले में सर्वत्र यही मुद्दा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े: छात्र करेंगे रमण साइंस सेंटर और इसरो का शैक्षणिक दौरा, पालक मंत्री भोयर की संकल्पना

मतदाता सूची से 6861 नाम हटा दिए गए

यह भी उल्लेखनीय है कि, स्वयं चुनाव आयोग ने भी राजुरा क्षेत्र में वोटों की धांधली की बात स्वीकार की है। आयोग ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि, राजुरा क्षेत्र में मतदाता सूचियों की पुननिर्धारण प्रक्रिया के दौरान 1 से 17 अक्टूबर 2024 के दरम्यान कुल 7592 नए मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए थे, इनमें से कई आवेदनों में दिया गया पता गलत पाया गया था, फलस्वरूप मतदाता सूची से 6861 नाम हटा दिए गए थे।

Vote theft ec refuses to cooperate with police mastermind eludes custody for 9 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 08:44 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Election Commission
  • Mahrashtra Assembly Elections
  • Voter ID Card

सम्बंधित ख़बरें

1

गढ़बोरी में तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा, बस्ती से 8 वर्षीय बालक को बनाया था शिकार

2

प्रशासन के लिए गंभीरता से काम करें, मंत्री बावनकुले ने दिए निर्देश, कहा- अच्छी सुविधाएं देना कर्तव्य

3

OBC आरक्षण का डर दूर करें, ओबीसी उप-समिति के अध्यक्ष से की मांग, मंत्री बावनकुले को सौंपा ज्ञापन

4

भूमिहीन किसानों के नाम पर कर्ज ले लाखों की ठगी, कर्जमाफी का लाभ उठाने की साजिश नाकाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.