Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में जली नागपुर समझौते की होली, 72 साल बाद भी वादा पूरा नहीं होने लगाया आरोप

Chandrapur News: विदर्भ कार्यकर्ताओं ने चंद्रपुर में नागपुर समझौते की होली जलाकर स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग दोहराई। 72 वर्षों में वादे पूरे न होने पर आक्रोश जताया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 29, 2025 | 10:14 AM

चंद्रपुर में नागपुर समझौते प्रतियां जलाते लोग(फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Nagpur Pact Protest: 28 सितंबर 1953 को हुए नागपुर समझौते के तहत विदर्भ को महाराष्ट्र में शामिल किया गया था। हालांकि, इस समझौते के माध्यम से किए गए वादों को इन 72 वर्षों में पूरा नहीं किया गया। इससे विदर्भ में कई ज्वलंत समस्याएं पैदा हुईं।

इसके विरोध में और स्वतंत्र विदर्भ राज्य के निर्माण की मांग को लेकर आज रविवार 28 सितंबर को चंद्रपुर शहर के जटपुरा गेट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष, एडवोकेट वामनराव चटप के नेतृत्व में विदर्भ कार्यकर्ताओं ने दोपहर 1 बजे विदर्भ समझौते की होली मनाकर और ज़ोरदार नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और 2027 तक स्वतंत्र विदर्भ राज्य प्राप्त करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस समय विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक एडवोकेट वामनराव चटप समेत जिला अध्यक्ष किशोर दहेकर, मुन्ना खोबरागड़े, किशोर सहारे, तबस्सुम शेख, पुंडलिक गाठे, अंकुश वाघमारे, मितिन भागवत, रमेश पावड़े, शेषराव बोंडे, दिलीप देठे, अरुण सातपुते, पांडुरंग पोटे, सुधीर सातपुते, आनंद चिकनवार, मारोती येरने, साईनाथ पिंपलशेंडे, समाधान लाडके, शंकर गौरकर, सुनील गौरकर शामिल हुए।

राजुरा के संविधान चौक पर डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जोरदार नारे लगाकर नागपुर समझौते की होली मनाई गई। यहां विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एडवोकेट अरुण धोटे, पूर्व नगराध्यक्ष रमेश नले, बंडू देठे, भाऊजी कन्नाके, नरेंद्र काकड़े, मसूद अहमद, राजू धोटे, दिलीप डेरकर, आशुतोष चटप, बंडू जंगरे, मधुकर चिंचोलकर, नरेंद्र माहेरी, सौरभ मदसवार समेत कई कार्यकर्ताओं ने किया।

कोरपना में लगे नारे

कोरपना में विदर्भ हमारा अधिकार है, यह किसी और के बाप का नहीं जैसे नारे देकर मुख्य चौराहे पर नागपुर समझौते की होली की गई। स्वतंत्र भारत पार्टी के जिला अध्यक्ष नीलकंठराव कोरांगे, रमाकांत पाटिल मालेकर, सुनील बावने, सुभाष तुरानकर, अविनाश मुसले, सुरेश राजुरकर, सुरेश मालेकर, विजय धानोरकर, विलास आगलावे, उत्तम गेडाम, उमेश कोल्हे, गजानन बेरड, सुनील आमने, अविनाश अगलावे, विलास देवडकर आदि अनेक नागरिकों ने इस आंदोलन में भाग लिया।

गोंडपिपरी में भी हुआ प्रदर्शन

आंदोलन की शुरुआत गोंडपिपरी के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। नागपुर समझौते को जलाते समय स्वतंत्र विदर्भ राज्य बनाना होगा के नारों ने क्षेत्र को हिलाकर रख दिया।

यह भी पढ़ें:- BMC चुनाव के लिए शिंदे ने तैयार किया प्लान, पार्टी नेताओं संग की मीटिंग, जानें क्या हुई बात

यहां आंदोलन का नेतृत्व विरांस नेता शालिकराम मौलीकर, रामकृष्ण सांगड़े, शंकर पाल, प्रफुल्ल असवले, अशोक भास्की, आनंद खारदीवार, साईनाथ फुलमारे, रवींद्र हेपट, गणेश पिंपलशेंडे, कमलाकर खोबरागड़े, मोरेश्वर दुर्गे, कमलेश निमगड़े ने किया।

जिवती में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा के सामने विदर्भ राज्य आंदोलन समिति और शेतकरी संगठन की ओर से नागपुर समझौते का दहन किया गया। जिला उपाध्यक्ष शब्बीर जागीरदार, तालुका अध्यक्ष सुदाम राठौड़, गणेश कदम, दत्ता राठौड़, विनोद पवार, बंटी ब्राह्मणे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vidarbha state movement chandrapur nagpur pact protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 10:14 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

CP सिंगल ने 38 मजदूरों को कराया मुक्त, मानव तस्करी को कड़ा संदेश, मैनेजमेंट के नाम पर वसूले लाखों

2

Mumbai: 10वीं छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपी 10 दिन बाद पकड़ा गया, पूछताछ में कबूला जुर्म

3

मुंबई का ई-मोबिलिटी मिशन, रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, 2 मिनट में फुल चार्ज

4

Jayakwadi Dam में पानी की भारी आवक, 27 दरवाजे खोलकर 2.27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.