- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Navegaon Nagzira Tiger Reserve Integrated Control System 12 Forest Range Offices
नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में ‘एकीकृत नियंत्रण प्रणाली’ लागू; 12 वन परिक्षेत्र कार्यालयों का हुआ शुभारंभ
नवेगांवनागझिरा टाइगर प्रोजेक्ट में एकीकृत नियंत्रण प्रणाली लागू, 12 वन परिक्षेत्र कार्यालयों का उद्घाटन किया गया।

Navegaon Nagzira Tiger Reserve News: नवेगांवनागझिरा टाइगर प्रोजेक्ट में एकीकृत नियंत्रण प्रणाली लागू। नवेगांवनागझिरा टाइगर रिजर्व में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए महाराष्ट्र शासन द्वारा एकीकृत नियंत्रण प्रणाली लागू की गई है।
इस नई व्यवस्था का क्रियान्वयन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। इसके तहत आने वाले 12 वन परिक्षेत्र कार्यालयों का उद्घाटन क्षेत्र संचालक पियुषा जगताप के हाथों से किया गया। उल्लेखनीय है कि नवेगांवनागझिरा राज्य के प्रमुख टाइगर प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसका विस्तार भंडारा और गोंदिया जिलों में है।
वर्ष 2017 में इसके बफर क्षेत्र की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इसका प्रबंधन अलग-अलग विभागों प्रादेशिक वन विभाग और एफडीसीएम के पास था, जिससे प्रशासनिक समन्वय में कठिनाइयां आ रही थीं। नई प्रणाली के तहत अब संपूर्ण बफर क्षेत्र को टाइगर प्रोजेक्ट के अधीन लाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
वन संरक्षक प्रादेशिक, नागपुर के 27 मार्च 2026 के आदेशानुसार विभिन्न वन परिक्षेत्रों के कार्यक्षेत्र और मुख्यालयों में बदलाव किया गया है। इस नई व्यवस्था से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने, स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नई संरचना के अंतर्गत उमरझरी, तिरोडा, सडक/अर्जुनी, नागझिरा, देवरी, पिटेझरी, कोका, गडेगांव, नवेगांव पार्क, डोंगरगांव, झांशीनगर और बोन्डे सहित 12 वन परिक्षेत्र कार्यालयों को उनके निर्धारित मुख्यालयों पर शुरू किया गया।
इस अवसर पर उपवनसंरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पियुषा जगताप, उपसंचालक प्रितमसिंग कोडापे, उपवनसंरक्षक गोंदिया पवन जॉग, विभागीय वनाधिकारी साकोली अतुल देवकर, सामाजिक वनीकरण विभाग के तुषार ढमढेरे सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वन विभाग ने विश्वास जताया कि इस नई एकीकृत नियंत्रण प्रणाली से वन्यजीव संरक्षण कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा।
Navegaon nagzira tiger reserve integrated control system 12 forest range offices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












