नागभीड के गोविंदपुर में बाघ का आतंक; गोठों में घुसकर 4 बकरियों को मारा, स्कूल के CCTV में कैद हुई लाइव फुटेज
Tiger Attack News: नागभीड के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार रात बाघ ने तीन किसानों की 4 बकरियों को मार डाला। बाघ द्वारा बकरी ले जाने की घटना CCTV में कैद हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
- Written By: रूपम सिंह
बाघ (सौ. सोशल मीडिया )
Chandrapur Forest Department News: चंद्रपुर नागभीड तहसील के तलोधी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर बीट के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार मध्यरात्रि को बाघ ने जमकर आतंक मचाया। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच बाघ सीधे गांव में घुस आया और किसानों के गोठों में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 किसानों की कुल 4 बकरियां मारी गईं, जबकि 1 बकरी को बाघ मुंह में दबाकर ले जाता हुआ जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। स्थानीय किसानों का कहना है कि रात के अंधेरे में बाघ का गांव में घुसकर गोठे में आना ही रोंगटे खड़े कर देने वाला है। देर रात किया हमलाः जानकारी के अनुसार, देर रात जब पूरा गांव नींद में था, अचानक गोठों से बकरियों के चीखने की आवाजें आने लगीं। बाघ ने एक के बाद एक तीन अलग-अलग गोठों में घुसकर हमला किया।
इस दौरान केवलराम बालकृष्ण आंबेडहारे की 2 बकरियां, पुंडलिक बाजीराव सेंदरे की 1 बकरी और मधुकर तुलशीराम हांडेकर की 1 बकरी को मार डाला इनमें से एक बकरी को बाघ मुंह में दबाकर ले गया। यह पूरी घटना गांव के रास्ते के किनारे स्थित चंद्रपुर जिला परिषद स्कूल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई, सुबह जब मुख्याध्यापक ने फुटेज देखा, तो उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या अब संविधान नहीं, माफिया चला रहे सरकार? विजय वडेट्टीवार का सत्ताधारियों पर तीखा हमला
Leopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
सह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश
नागपुर: 250 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सट्टेबाज को मदद करना पड़ा भारी, इंपेक्टर समेत 9 लोग निलंबित
वीडियो में बाघ बकरी को मुंह में दबाकर सड़क से जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में और अधिक दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही तलोधी वनपरिक्षेत्र विभाग को अवगत कराया गया। शनिवार सुबह गोविंदपुर बीट के वनरक्षक गजानन कागणे ने घटनास्थल का दौरा कर पंचनामा किया। बाघ के हमले की पुष्टि की गई।
यह भी पढ़ें:-आचार्य प्रशांत का VNIT नागपुर में भव्य स्वागत; छात्रों को समझाया अहंकार का दर्शन और FOMO से मुक्ति का मार्ग
ग्रामीणों में भय का माहौल
ब्रम्हपुरी वन विभाग के तलोधी वनपरिक्षेत्र में पहले भी बाध के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में तलोधी क्षेत्र में एक महिला की बाघ के हमले में मौत हुई थी। ऐसे में अब पास के गोविंदपुर गांव में बाध की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।
इस क्षेत्र में पहले भी बाघ द्वारा पशुओं पर हमले की घटनाएं सामने आती रही है। किसानों की बकरियां, भेड़ और मवेशी बार-बार निशाना बन रहे हैं, जिससे चंद्रपुर ग्रामीणो में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
