तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर सूअर ने किया हमला
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
May 09, 2022 | 08:39 PM
चंद्रपुर. तेंदूपत्ता तुडाई के लिए जंगल में गई महिला पर जंगली सुअर के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें शोभा जगदीश तोडे(55) घायल हो गई. यह घटना आज सोमवार की सुबह 8.30 बजे बल्लारपुर तहसील के कोठारी में घटी है.
तेंदूपत्ता तुडाई का सीजन शुरु हो गया है. तेंदूपत्ता तुडाई के लिए मजदूर सुबह जल्दी निकल जाते है. आज वनविकास महामंडल वनपरिक्षेत्र झरण के कक्ष क्रं. 1 में जंगली सुअर के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. जिसमें महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. दूसरी महिला मजदुरों ने शोर मचाया तो सुअरों का झुंड भाग गया. महिला के हाथ पैर, आंख में गंभीर चोटें आई है.
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को कोठारी प्राथमिक केंद्र में उपचार के लिए दाखिल किया. किंतु उसकी हालत चिंताजनक होने से उसे जिला सरकारी अस्पताल चंद्रपुर से नागपुर भेजा गया है.
सम्बंधित ख़बरें
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
चंद्रपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, वर्धा-इराई नदी में उफान से डूबे कई गांव, महाराष्ट्र-तेलंगाना का संपर्क टूटा
ताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
चंद्रपुर में आकाशीय बिजली का कहर: चिमूर में 19 वर्षीय युवक की मौत, सिंदेवाही का विट्ठल मंदिर क्षतिग्रस्त!
The boar attacked the woman who was plucking the tendu leaves
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 09, 2022 | 08:39 PM
