Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच

Shakuntala Railway Broadgauge Project: अचलपुर-मुर्तिजापुर-दारव्हा शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। 189 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट की डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 25, 2026 | 09:09 AM

शकुंतला रेलवे

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Government Budget Capital Investment: पश्चिम विदर्भ के औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रीढ़ की हड्डी माना जाने वाला अचलपुर-मुर्तिजापुर-दारव्हा (यवतमाल) शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट अब धरातल पर गति पकड़ता नजर आ रहा है। करीब 120 वर्ष पुराना गौरवशाली इतिहास समेटे इस ऐतिहासिक नैरोगेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए सविस्तर परियोजना रिपोर्ट आखिरकार रेलवे बोर्ड को सौंप दिया गया है। मध्य रेलवे प्रशासन से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने इस विस्तृत रिपोर्ट की तकनीकी छानबीन और समीक्षा का काम बेहद गंभीरता से शुरू कर दिया है।

ब्रिटिश कालीन कंपनी के मालिकाना हक के कारण अटका था प्रोजेक्ट

विदर्भ क्षेत्र में ‘शकुंतला’ के नाम से बेहद लोकप्रिय यह पुरानी रेलवे लाइन ब्रिटिश काल की ‘सेंट्रल प्रोविंस रेलवे कंपनी’ के मालिकाना हक से जुड़ी हुई थी। इस निजी कंपनी के साथ रॉयल्टी और तकनीकी स्वामित्व से जुड़ी पेचीदा कानूनी दिक्कतों के कारण यह महत्वपूर्ण रेल मार्ग दशकों से लंबित पड़ा हुआ था। इस रूट के बंद होने से अमरावती, यवतमाल और अकोला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य रेल नेटवर्क से टूट गया था। लंबे इंतजार और निरंतर किए गए प्रयासों के बाद अब इसका आधुनिक डीपीआर पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने बजट में दिया पचास प्रतिशत वित्तीय हिस्सा

इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को गति देने के लिए साल 2017 में राज्य के ‘कैपिटल इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम’ के तहत महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अपनी तरफ से 50 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी (फंडिंग) देने की सैद्धांतिक सहमति जताई थी। इसके बाद फरवरी 2024 के राज्य के मुख्य बजट में महायुति सरकार ने इस 50 फीसदी राशि का आवश्यक वित्तीय प्रावधान भी कैबिनेट स्तर पर कर दिया था, जिससे फंड की सबसे बड़ी समस्या हल हो गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई

नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल

CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही

प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी

वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के तहत रेलवे बोर्ड ने इस पूरे प्रोजेक्ट के काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसे दो मुख्य हिस्सों में विभाजित किया है। इसमें पहला हिस्सा यवतमाल से मुर्तिजापुर और दूसरा हिस्सा मुर्तिजापुर से अचलपुर तय किया गया है।

यह भी पढ़े: आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई

हालांकि, इस व्यवस्था पर शकुंतला रेलवे विकास समिति के संस्थापक व मुख्य समन्वयक अक्षय पांडे ने रेलवे प्रशासन के सामने एक विशेष मांग रखी है। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड इस टुकड़ों वाली नीति को छोड़कर पूरे 189 किलोमीटर लंबे यवतमाल-मुर्तिजापुर-अचलपुर मार्ग को एक साथ सिंगल टेंडर में मंजूरी प्रदान करे। इसके साथ ही विदर्भ के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए इस मार्ग को भारतीय रेलवे की ‘विशेष परियोजना’ का आधिकारिक दर्जा दिया जाना चाहिए ताकि काम बिना किसी रुकावट के समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।

Shakuntala railway broadgauge project dpr submitted railway board 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 09:09 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Indian Railway
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.