चंद्रपुर में बड़ा हादसा, महिलाओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, कई महिलाएं घायल; 8 की हालत गंभीर
Chandrapur Accident News: चंद्रपुर जिले के सावली तहसील में शादी समारोह में जा रही महिलाओं से भरी मिनी पिकअप पलट गई। हादसे में 30 महिलाएं घायल हुईं, 8 की हालत गंभीर है।
- Written By: अंकिता पटेल
चंद्रपुर हादसा, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Road Accident: चंद्रपुर जिले के सावली तहसील में डोनाला गांव की महिलाओं के लिए बुधवार (6) मई) की सुबह दर्दनाक साबित हुई। शादी समारोह में भोजन परोसने जा रही महिलाओं से भरा एक मिनी पिकअप वाहन उपरी-डोनाला मार्ग पर पलट गया, जिसमें 30 लोग घायल हो गए। इनमें 8 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोनाला स्थित राजमाता जिजाऊ भोजन मंडल की 30 महिलाएं एमएच 34 बीजी 5492 क्रमांक की पिकअप से अंतरगांव जा रही थीं। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया, जिससे पिकअप सड़क किनारे उतरकर पलट गई।
ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। डोनाला के उपसरपंच जितेंद्र सोनटक्के तथा उपरी गांव के नागरिकों ने मिलकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल गडचिरोली जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में घायल 4 महिलाओं की हालत चिंताजनक अतरई जा रही है। इनमें से लता पिपरे और प्रेमिला आलाम की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि धृपदा गेडाम और विमल बोबाटे का उपचार आईसीयू में चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए सड़क निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उपसरपंच सोनटक्के के अनुसार, पिछले दो वर्षों से उपरी-डोनाला मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क किनारे ‘साइड फिलिंग’ नहीं की गई।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र एसटी में डिजिटल सिस्टम लागू, NCMC कार्ड लॉन्च, अधिक किराया वसूली पर सख्त कार्रवाई
इससे सड़क और किनारे की जमीन में गहरी खाई बन गई है, जिसके कारण वाहन असंतुलित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके है, लेकिन संबंधित विभाग ने इस और ध्यान नहीं दिया।
