Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur: विरोध के बीच रामबाग पर निर्माण शुरू, 100 पेड़ों की चढ़ाई बलि, जनविकास सेना का प्रदर्शन

Rambagh ground Chandrapur: चंद्रपुर के रामबाग मैदान पर भारी विरोध के बावजूद जिला परिषद भवन का निर्माण शुरू हुआ। 100 पेड़ों की कटाई को लेकर जनविकास सेना ने आंदोलन किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 13, 2025 | 03:58 PM

जनविकास सेना का प्रदर्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News Hindi: चंद्रपुर शहर के फारेस्ट कॉलोनी के पास स्थित मैदान पर भारी जनाक्रोश के बावजूद अंततः जिला परिषद भवन का निर्माण शुरू हुआ। इस बीच जनविकास सेना ने शुक्रवार को निर्माणस्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि, शहर के मध्यवर्ती परिसर में मूल रोड पर फारेस्ट कॉलोनी के पास एक खुला मैदान है।

इस मैदान के चहुंओर बड़े -बड़े वृक्ष हुआ करते थे। इस मैदान पर शहरवासी मोर्निंग वाक सहित खेल गतिविधियां करते आ रहे थे। इस मैदान पर राज्य सरकार की ओर से जिला परिषद भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के लिए मैदान परिसर में स्थित बड़े बड़े दर्जनों वृक्षों की पहले ही कटाई की गई है, जिससे पर्यावरणविदों में तीव्र असंतोष फैला हुआ है।

इस मैदान को यथावत बनाये रखने तथा निर्माण के विरोध में शहर में कई बार आंदोलन हुए जिससे प्रशासन को मजबूरन निर्माणकार्य रोकना पड़ा था। कुछ दिनों तक यह निर्माणकार्य रुके रहने के बाद पिछले 2 दिनों से प्रशासन की ओर से मैदान पर पुनः एक बार निर्माणकार्य प्रारंभ किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

तेंदुओं को मारना अब हर स्थिति में अपराध नहीं, आत्मरक्षा में कार्रवाई की अनुमति, सरकार का बड़ा फैसला

येडानुर गांव में शराबबंदी का फैसला, महिलाओं ने अवैध शराब विक्रेताओं को दी चेतावनी

पश्चिम रेलवे ने एनएफआर से कमाए 117 करोड़, गैर-किराया राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

भेंडाला क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण का विरोध तेज, हजारों किसानों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन

प्रशासन की ओर से पुनः शुरू किए गए इस निर्माणकार्य की भनक लगते ही शुक्रवार को तड़के सुबह जनविकास सेना के कार्यकर्ता निर्माणस्थल पर पहुंच गए और उन्होंने वहां नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया। जनविकास सेना के अध्यक्ष पप्पू देशमुख ने कहा कि, प्रशासन और जनप्रतिनिधि ‘रामबाग मैदान’ का वजूद खत्म करने पर आमादा है।

रामबाग मैदान पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की वक्र दृष्टि है और अगर समय रहते इसका विरोध नहीं किया गया तो यही प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर रामबाग मैदान का वजूद खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी प्रशासन ने जरूरत न होने पर भी जमीन के बीच में गड्ढा खोदा और करीब 100 पेड़ काट दिए।

यह भी पढ़ें – पोंभुर्णा और करंजी में बनेगी MIDC, उद्योग मंत्री उदय सामंत बोले- हाई लेवल मीटिंग में होगा फैसला

उन्होंने चेतावनी दी कि एक बार इस जगह पर बिल्डिंग बन जाने के बाद, प्रशासन धीरे-धीरे अलग-अलग प्रोग्राम के नाम पर इस जमीन पर अपना कब्जा जमाएगा और भविष्य में चांदा क्लब ग्राउंड की तरह ही रामबाग ग्राउंड का वजूद भी खतरे में पड़ जाएगा।

ठेकेदारों के फायदे के लिए मैदान की बलि

  • उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, पिछले दिनों रामबाग ग्राउंड के बीच में गड्ढा खोदकर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन शुरू करने के बाद, नागरिकों ने इसका कड़ा विरोध किया था।
  • उसके बाद जब शहर के पर्यावरणविदों तथा खेल प्रेमियों का एक डेलीगेशन शहर के विधायक से मिला था तब उन्होंने आश्वस्त किया था कि ग्राउंड के पूर्वी हिस्से में लगे बड़े ताड़ और सिंधी पेड़ों को काटकर नया प्लेग्राउंड बनाया जाएगा।अगर ऐसा होता तो आज रामबाग मैदान के सारे पेड़ खत्म हो गए होते।
  • भविष्य में प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों पर ठेकेदारों के फायदे के लिए रामबाग मैदान की बलि चढ़ाने का आरोप लगाते हुए देशमुख ने कहा कि, विकास के नाम पर गड्ढे खोदना, पेड़ काटना और पर्यावरण को खराब करना चंद्रपुर के विकास का नया मॉडल है।
  • उन्होंने पुनः मांग करते हुए कहा कि, पूरे रामबाग मैदान को हमेशा के लिए खेल के मैदान के तौर पर रिजर्व कर दिया जाए।

Rambag ground construction protest tree cutting chandrapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 12:04 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.