पोंभुर्णा और करंजी में बनेगी MIDC, उद्योग मंत्री उदय सामंत बोले- हाई लेवल मीटिंग में होगा फैसला

Plug and Play Industrial Area: चंद्रपुर जिले की पोंभुर्णा और करंजी में प्लग एंड प्ले तर्ज पर MIDC स्थापित करने का आश्वासन उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दिया।
Plug and Play Industrial Area: चंद्रपुर जिले की पोंभुर्णा और करंजी में प्लग एंड प्ले तर्ज पर MIDC स्थापित करने का आश्वासन उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दिया।
एमआईडीसी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tribal Industrial Zone: चंद्रपुर जिले की पोंभुरना तहसील समेत गोंड़पिपरी तहसील के करंजी में प्लग एंड पे की तर्ज पर एमआईडीसी स्थापित करने का आश्वासन उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दिया। उक्त स्थानों पर प्लग एंड प्ले बेसिस पर ट्राइबल इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप करने की मांग विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में की थी, इसके जवाब में उद्योग मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए यह आश्वासन दिया।

सामंत ने आश्वस्त करते हुए कहा कि, इस संदर्भ में एक उच्चस्तरीय बैठक लेकर सही निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि, प्लग एंड प्ले की तर्ज पर एमआईडीसी विकसित करने का ऐसा सफल प्रयोग इससे पहले नासिक में किया जा चुका है। सामंत ने विधानसभा को भरोसा दिलाया कि, चंद्रपुर जिले के इन दोनों प्रस्तावित एमआईडीसी में भी यही एक्सपेरिमेंट किया जाएगा।

इस संदर्भ में प्रश्न उपस्थित करते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि, हमने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया लेकिन, हमें आदिवासी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कोई तेज़ कोशिश होती नहीं दिख रही है। चंद्रपुर ज़िले में आदिवासी युवाओं को एंटरप्रेन्योर बनाने के लिए ट्राइबल इंडस्ट्रियल जोन बनाना ज़रूरी है। हम आदिवासियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू करते हैं लेकिन, हमें आदिवासी युवाओं से कोई एंटरप्रेन्योर बनते नहीं दिख रहा है।

बंद होते उद्योगों को भी बचाएं

  • एमआईडीसी के निर्माण के साथ ही जिले में तेजी से बंद होते उद्योगों को बचाने की नीति भी बनाने की मांग की जा रही है।
  • सिंदेवाही जैसे इलाकों में धान पर आधारित उद्योगों की बरसों से बांट जोह रहे है। नागभीड का हाल भी ऐसा ही है। सावली, गोंडपिपरी तालुकाओं में भी अविकास के घने बादल है।
  • एमआईडीसी का विकास और उद्योगों को साथ में बढावा दोनों बाते समान रुप से जब तक नहीं लागू होती तब तक विकास की धारा मुख्य स्वरुप में देखी नही जा सकती, ऐसा जानकारों का मानना है।