- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Rambag Ground Construction Protest Tree Cutting Chandrapur
Chandrapur: विरोध के बीच रामबाग पर निर्माण शुरू, 100 पेड़ों की चढ़ाई बलि, जनविकास सेना का प्रदर्शन
Rambagh ground Chandrapur: चंद्रपुर के रामबाग मैदान पर भारी विरोध के बावजूद जिला परिषद भवन का निर्माण शुरू हुआ। 100 पेड़ों की कटाई को लेकर जनविकास सेना ने आंदोलन किया।
- Written By: प्रिया जैस

जनविकास सेना का प्रदर्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrapur News Hindi: चंद्रपुर शहर के फारेस्ट कॉलोनी के पास स्थित मैदान पर भारी जनाक्रोश के बावजूद अंततः जिला परिषद भवन का निर्माण शुरू हुआ। इस बीच जनविकास सेना ने शुक्रवार को निर्माणस्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि, शहर के मध्यवर्ती परिसर में मूल रोड पर फारेस्ट कॉलोनी के पास एक खुला मैदान है।
इस मैदान के चहुंओर बड़े -बड़े वृक्ष हुआ करते थे। इस मैदान पर शहरवासी मोर्निंग वाक सहित खेल गतिविधियां करते आ रहे थे। इस मैदान पर राज्य सरकार की ओर से जिला परिषद भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के लिए मैदान परिसर में स्थित बड़े बड़े दर्जनों वृक्षों की पहले ही कटाई की गई है, जिससे पर्यावरणविदों में तीव्र असंतोष फैला हुआ है।
इस मैदान को यथावत बनाये रखने तथा निर्माण के विरोध में शहर में कई बार आंदोलन हुए जिससे प्रशासन को मजबूरन निर्माणकार्य रोकना पड़ा था। कुछ दिनों तक यह निर्माणकार्य रुके रहने के बाद पिछले 2 दिनों से प्रशासन की ओर से मैदान पर पुनः एक बार निर्माणकार्य प्रारंभ किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पहली मंजिल के झोपड़ाधारकों का पुनर्वास संभव नहीं, मंत्री शंभूराज देसाई ने प्रश्नकाल के दौरान दी जानकारी
पीपीपी मॉडल पर एसटी की जमीनों का विकास, यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
ठाणे वालों के लिए खुशखबरी! रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स पेनल्टी पर 90% की भारी छूट, जानें क्या है डेडलाइन?
फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- शादी समारोह में फायरिंग…
नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन
प्रशासन की ओर से पुनः शुरू किए गए इस निर्माणकार्य की भनक लगते ही शुक्रवार को तड़के सुबह जनविकास सेना के कार्यकर्ता निर्माणस्थल पर पहुंच गए और उन्होंने वहां नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया। जनविकास सेना के अध्यक्ष पप्पू देशमुख ने कहा कि, प्रशासन और जनप्रतिनिधि ‘रामबाग मैदान’ का वजूद खत्म करने पर आमादा है।
रामबाग मैदान पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की वक्र दृष्टि है और अगर समय रहते इसका विरोध नहीं किया गया तो यही प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर रामबाग मैदान का वजूद खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी प्रशासन ने जरूरत न होने पर भी जमीन के बीच में गड्ढा खोदा और करीब 100 पेड़ काट दिए।
यह भी पढ़ें – पोंभुर्णा और करंजी में बनेगी MIDC, उद्योग मंत्री उदय सामंत बोले- हाई लेवल मीटिंग में होगा फैसला
उन्होंने चेतावनी दी कि एक बार इस जगह पर बिल्डिंग बन जाने के बाद, प्रशासन धीरे-धीरे अलग-अलग प्रोग्राम के नाम पर इस जमीन पर अपना कब्जा जमाएगा और भविष्य में चांदा क्लब ग्राउंड की तरह ही रामबाग ग्राउंड का वजूद भी खतरे में पड़ जाएगा।
ठेकेदारों के फायदे के लिए मैदान की बलि
- उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, पिछले दिनों रामबाग ग्राउंड के बीच में गड्ढा खोदकर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन शुरू करने के बाद, नागरिकों ने इसका कड़ा विरोध किया था।
- उसके बाद जब शहर के पर्यावरणविदों तथा खेल प्रेमियों का एक डेलीगेशन शहर के विधायक से मिला था तब उन्होंने आश्वस्त किया था कि ग्राउंड के पूर्वी हिस्से में लगे बड़े ताड़ और सिंधी पेड़ों को काटकर नया प्लेग्राउंड बनाया जाएगा।अगर ऐसा होता तो आज रामबाग मैदान के सारे पेड़ खत्म हो गए होते।
- भविष्य में प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों पर ठेकेदारों के फायदे के लिए रामबाग मैदान की बलि चढ़ाने का आरोप लगाते हुए देशमुख ने कहा कि, विकास के नाम पर गड्ढे खोदना, पेड़ काटना और पर्यावरण को खराब करना चंद्रपुर के विकास का नया मॉडल है।
- उन्होंने पुनः मांग करते हुए कहा कि, पूरे रामबाग मैदान को हमेशा के लिए खेल के मैदान के तौर पर रिजर्व कर दिया जाए।
Rambag ground construction protest tree cutting chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट में ‘गंदा खेल’, ICC की बड़ी कार्रवाई, फिक्सिंग के आरोप में पूर्व KKR प्लेयर समेत 3 लोग निलंबित
Mar 12, 2026 | 07:52 PMपहली मंजिल के झोपड़ाधारकों का पुनर्वास संभव नहीं, मंत्री शंभूराज देसाई ने प्रश्नकाल के दौरान दी जानकारी
Mar 12, 2026 | 07:50 PMमणिशंकर अय्यर ने लिखा ओपेन लेटर…तो शशि थरूर ने दे दिया करारा जवाब, ईरान युद्ध पर कांग्रेस के अंदर ‘महाभारत’
Mar 12, 2026 | 07:48 PMदुख में डूबे Amitabh Bachchan, एक और करीबी दोस्त के निधन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, फैंस भी हुए मायूस
Mar 12, 2026 | 07:47 PM‘घातक हुआ ईरान’, नए सुप्रीम लीडर ने अमेरिका-इजरायल को दे डाली धमकी, होर्मुज स्ट्रेट बंद रखने की कही बात
Mar 12, 2026 | 07:36 PMगोंदिया-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट सेवा पर संकट: 1 मई से बंद होने की संभावना
Mar 12, 2026 | 07:36 PMपीपीपी मॉडल पर एसटी की जमीनों का विकास, यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
Mar 12, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM












