चंद्रपुर: राजुरा में जलसंकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, नगर परिषद पर निकाला हांडा मोर्चा
Handa Morcha Rajura: राजुरा में जलसंकट पर भाजपा महिला मोर्चा ने नगर परिषद पर 'हांडा मोर्चा' निकाला और मटके फोड़े। प्रशासन ने 24 घंटे में जलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया।
- Written By: केतकी मोडक
भाजपा महिलाएं मोर्चा निकालते हुए (सोर्स - फोटो नवभारत)
Chandrapur Water Crisis Protest: चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में पिछले पांच दिनों से अधिक समय से जारी जल संकट से परेशान महिलाओं का आक्रोश गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंच गया। सिर पर मटके, हाथों में ज्ञापन और नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में नगर परिषद पर मोर्चा निकाला गया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंप हाउस में तकनीकी समस्या तथा कुछ दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण पानी आपूर्ति बंद होने की जानकारी दी गई, लेकिन नागरिकों को वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया गया। मोर्चा नगर परिषद कार्यालय पहुंचने पर महिलाओं ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि कई दिनों से नलों में पानी नहीं आने से घरेलू जीवन प्रभावित हो गया है, जबकि कर नियमित रूप से लिया जा रहा है। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पानी की कमी से विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
BEST हड़ताल से फीका पड़ा सार्वजनिक परिवहन सर्विस, कुर्ला-बीकेसी मार्ग पर यात्रियों से वसूला गया मनमाना किराया
‘संजय राउत के लिए मैं ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में बेड बुक कर आया हूं…’ सांसद नरेश म्हस्के का कड़ा वार
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिन क्षेत्रों में सीमित मात्रा में पानी पहुंच रहा है, वहां पानी को गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें हैं। इस दौरान जलापूर्ति अभियंता सुमित खापर्डे के समक्ष महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से किए गए आश्वासनों को पूरा करने की मांग की।
जलापूर्ति सामान्य करने का आश्वासन
राजुरा शहर नगर परिषद की ओर से प्रशासनिक अधिकारी वानखेड़े ने नागरिकों का ज्ञापन स्वीकार किया और अगले 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सागर भटपल्लीवार, विनोद नरेंदूरबार, राजू वाटेकर, प्रदीप बोबडे, मंगेश श्रीराम, आकाश गंधारे, विवेक राठोड, प्रदीप मोरे, गणेश रेकलवार, रवींद्र आत्राम, नितीन सिडाम, रमा आईटलावार, रेश्मा चव्हाण सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- ठाणे में सड़क निर्माण पर घमासान, संजय केलकर ने VJTI ऑडिट और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की
अपर्याप्त और अनियमित जलापूर्ति
- प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पहले से ही शहर में अपर्याप्त और अनियमित जलापूर्ति हो रही थी तथा पिछले कुछ दिनों से स्थिति और गंभीर हो गई है। नागरिकों को पेयजल के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रह तथा उपलब्ध कराए जा रहे टैंकर भी पर्याप्त नहीं हैं।
- मोर्चे का नेतृत्व भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश रागीट, महामंत्री सचिन भोयर, राधेश अडानिया, नगरसेवक प्रफुल कावले, भूपेश मेश्राम, अमोल चिल्लावार, नगरसेविका प्रीति रेकलवार, एडवोकेट रजनी बोढे, तेजस्विनी कावले तथा कि भटपल्लीवार ने किया। नगर परिषद कार्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारिय प्रतीकात्मक रूप से मिट्टी के मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराया तथा नगर पा प्रशासन के खिलाफ नारेचाजी की।
