Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur Wire Hazard Issue: बिजली खंभों पर लटकते तारों से खतरा; चंद्रपुर में निजी कंपनियों की लापरवाही उजाग

Chandrapur Wire Hazard Issue: चंद्रपुर के दुर्गापुर क्षेत्र में बिजली खंभों पर निजी कंपनियों के बेतरतीब तारों से खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताते हुए की कार्रवाई की मांग।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 06, 2026 | 11:51 AM

बिजली की पुरानी तारें (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 Chandrapur Durgapur Wire Hazard Issue: चंद्रपूर शहर के दुर्गापुर सीमेंट के बिजली खंभे बिजली से संबंधित तारों के लिए इस्तेमाल होते है परन्तु देखने में आया है कि निजी संचार कंपनियां उन खंभों को इस्तेमाल कर रही है। सही ढंग से वायर डालकर निजी संचार कंपनियां इस्तेमाल करें तो दिक्कत नहीं है।

परन्तु कुछ निजी दूरसंचार कंपनियां दूर संचार वायर को जैसे तैसे यहाँ वहाँ डाल कर छोड़ दे रही हैं, जिससे गाड़ियों के आने जाने से टूट जा रहा है। कुछ खंभों पर ढेरों वायर लपेट कर रख देते हैं। जिससे खंभे पर लोड बढ़ता है। खंभे के पास के घर वालों को ऐसे लटके तारों से दिक्कतें होती है।

सौंदर्याकरण पर भी हो रहा असर

बिजली विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को दूर संचार कंपनियों के अतिरिक्त लटके तारों को हटाने के लिए निर्देश देना चाहिए। कारण की ऐसे तारों से न सिर्फ बिजली खंभे पर वजन बढ़ता है अपितु बगैर जरूरत के बिखरे वायरों से सौंदर्याकरण के लिए भी ठीक नहीं। दूर संचार कंपनियां में काम करने वाले लड़कों के बताने के बाद भी अतिरिक्त लपेटे वायरों को नहीं हटाते हैं उसमें और अतिरिक्त वायर टाँगकर कर रख देते हैं।
ऐसे में जिम्मेवार कौन है? बिजली विभाग, दूर संचार कंपनियां या चंद्रपूर ग्रामपंचायत जिसके क्षेत्र में इस प्रकार के मामले हो रहे हैं। दूरसंचार कंपनियों का बिजली विभाग से अनुबंध होगा। इसलिए उसके खंभे पर निजी कंपनियां वायर डाल देती है। लेकिन जिस जमीन पर बिजली खंभा खड़ा है, वह जमीन ग्राम पंचायत का है। ऐसे में ग्राम पंचायत भी दखल ले सकता है।
यह भी पढ़ें:- Mira Bhayandar Water Crisis: मीरा-भाईंदर में जल संकट गहराया, मई में दो बार 24 घंटे पानी सप्लाई बंद

ग्राम पंचायत दखल लें

ग्राम पंचायत उर्जानगर के वार्ड नं। 1 के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली खंभे पर लटकते वायरों को देखा जा सकता है, साथ ही अतिरिक्त वायरों को लपेटे मारकर टंगा हुआ भी देखा जा सकता है। तेज हवा के दौरान शार्ट सर्किट होने की संभावनाएं से इनकार नहीं किया जा सकता है। इससे पास के घरों वाले प्रभावित होंगे। जरूरत है कि संबंधित विभाग लटकते वायरों से मुक्ति दिलवाने के प्रयास करें।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में सड़ी सुपारी से बन रहा था जानलेवा खर्रा, क्राइम ब्रांच ने की छापामार कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: Wardha में पत्नी की हत्या, शव एमपी की नदी में फेंका; डेढ़ माह बाद खुला राज

Amravati Fake Soap Factory: अमरावती में नकली साबुन फैक्ट्री पर छापा, 71 लाख का माल जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर पुलिस में हड़कंप: 500 रुपये के फ्रॉड केस में करोड़ों की वसूली का खेल, 2 इंस्पेक्टर और 7 कर्मचारी सस्पें

Pole durgapur chandrapur wire hazard issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 10:54 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Hindi News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.