चंद्रपुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश से तबाही; जलभराव के कारण मनपा के दावों की खुली पोल, बिजली-इंटरनेट ठप
Chandrapur Weather Update: चंद्रपुर जिले में 15 दिनों की देरी के बाद जोरदार मानसून बारिश। आधे घंटे में 50 मिमी बरसात से सड़कों पर जलभराव, पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त और बिजली-इंटरनेट ठप।
- Written By: रूपम सिंह
चंद्रपुर में मानसून (फोटो- सोशल मीडिया)
Chandrapur Municipal Corporation Weather Update: चंद्रपुर में सोमवार, 22 जून की दोपहर के बाद से चंद्रपुर शहर समेत समूचे जिले भर में जोरदार बारिश का नजारा देखने को मिला। मानसून के आगमन से सभी ने राहत की सांस ली। शहर में लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। उल्लेखनीय है कि जून महीना लगने के बाद 8 जून हुई प्री मानसून की जोरदार बारिश के बाद सभी निगाहें मानसून के आगमन पर टिकी हुई थी। 15 दिनों के विलंब के बाद आज जोरदार बारिश हुई है। मात्र आधे से पौन घंटे में 50 मिमी बारिश होने से इस तरह की तबाही देखने को मिली। 8 जून को तेज हवाओं और आंधी के साथ शहर समेत जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई थी। जिसके कारण काफी नुकसान भी हुआ था।
विशेषकर माजरी में तो कई कच्चे मकानों को क्षति पहुंची थी। हवा में टीन के छप्पर उड़ने और पेड़ धराशायी होने से लोगों का जीवनावश्यक सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया था। इसके बाद से जिले में बारिश का नामोनिशान नहीं था। कुछ समय के लिए हलकी बारिश होती थी फिर मौसम पूर्व तरह साफ हो जाता था।
सोमवार को भी सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक उमस और तेज धूप से हर कोई परेशान था। बारिश की संभावना दिख रही थी, परंतु इतनी जोरदार के साथ बारिश होगी इसका किसी को पूर्वानुमान नहीं था। आज सोमवार को जिले के कई स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई बारिश के कारण पसीने से तरबतर करने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिली। बारिश की
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: मानसून नहीं आया, लेकिन सियासी मानसून शुरू; सदन में उठेंगे बड़े सवाल
मराठवाड़ा में पानी का संकट भयावह, बीड के अधिकांश जलाशय खाली; प्रशासन ने पानी चोरी पर दी एफआईआर की चेतावनी
Latur Coaching Industry: नीट पेपर लीक के बाद फेल हुआ लातूर मॉडल, कोचिंग उद्योग में 40% तक घटे प्रवेश
छत्रपति संभाजीनगर: शहानुर मिया दरगाह चौक पर आधा-अधूरा अतिक्रमण हटाओ अभियान, उड्डाणपुल मार्ग पर अब भी भारी जाम
प्रार्थनाएं कर रहे किसानों के निराशा भरे
चेहरों पर सुकून भरी मुस्कान भी देखने को मिली है। बारिश से सभी को राहत प्रदान की वही बारिश चंद्रपुर के परकोटे के भीतर लोगों के लिए आफत बनकर भी आयी। बारिश के पूर्व मनपा ने तकरीबन सभी नालियों और नालों की सफाई किए जाने का दावा किया था,
परंतु इस बारिश ने एक बार फिर मनपा के दावों की पोल खोलकर रख दी। एक बार फिर शहर के परकोटे के भीतर चोकअप नालियों और नालों का गंदा, गंदगी युक्त पानी सड़कों पर तालाब की तरह बहता हुआ दिखाई दिया। इस बारिश के बीच दुपहिया वाहनों को निकालने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कस्तूरबा रोड पर एसबीआई बैंक के सामने हमेशा की तरह बारिश का पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखाई दिया।
मुख्य मार्केट में अफरा-तफरी
चंद्रपुर शहर के गंजवार्ड, गोल बाजार, भानापेठ के सुपर बाजार, बंगाली कैम्प के मुख्य मार्केट, रामनगर और तुकूम क्षेत्र के मार्केट परिसर में अचानक शुरू हुई बारिश के कारण दुकानदारों और खरीददारों में अफरातफरी थी। दुकानदारों ने तिरपाल से अपने सामग्री की रक्षा की वहीं खरीददार बारिश से बचने के लिए दुकानों के शेड और अन्य स्थानों पर सहारा लेकर बारिश के थमने की प्रतीक्षा में खड़े नजर आये। बंगाली कैम्प से बल्लारपुर, बाईपास मार्ग और मूल मार्ग पर वाहन चालकों ने बारिश से बचने के लिए बड़े पेड़ों का सहारा लिया।
पेड़ उखड़े, बिजली के तार गिरे
चंद्रपुर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र, जिलाधिकारी बंगला परिसर में पेड और पेड़ों की शाखाएं गिरने और बिजली के तार टूटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बिजली तारों के गिरने के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई थी। स्थानीय तुकूम परिसर में एक पेड़ पर बिजली गिरी जिससे पेड़ धराशायी होकर पास ही खड़ी कार पर जा गिरा जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से किसी भी तरह की जीवहानि नहीं हुई। शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों और विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने से काफी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर: शहानुर मिया दरगाह चौक पर आधा-अधूरा अतिक्रमण हटाओ अभियान, उड्डाणपुल मार्ग पर अब भी भारी जाम
बारिश के कारण बिजली और इंटरनेट व्यवस्था ठप
दोपहर को बारिश के लगते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। यही स्थिति इंटरनेट की भी रही। जिसके कारण सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में दैनिक कामकाज पर इसका अच्छा खासा असर हुआ। बारिश रूकने के बाद भी बिजली और इंटरनेट व्यवस्था बहाल नहीं हो पायी थी।
- वाहनों में पानी जाने से कई वाहन बंद पड़ने से लोगों को अपने वाहनों को गंदे पानी के बीच से खींचते हुए नजर आ रहे थे। शहर के भीतर कस्तूरबा रोड, गांधी मार्ग, तुकूम परिसर के ट्रैफिक विभाग, जलनगर परिसर में जरा सी बारिश में सड़कों पर गंदे पानी के जमाव की स्थिति का निर्माण होना अब हमेशा का रोना बन चुका है।
- कुछ अधिक प्रमाण में बारिश हो तो यही स्थिति आधे शहर में नजर आती है। पॉश इलाकों में सड़कों पर गंदा पानी बहता हुआ नजर आता है।
- गंदा पानी दुकानों, कार्यालयों, अपार्टमेंट के बेसमेट में जाने से काफी नुकसान होता आया है। आने वाले दिनों में मानसून जब पूरी तरह से सक्रिय होगा तो शहर में कुछ ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है।
