Nikay Chunav Results: चंद्रपुर में कांग्रेस की धमाकेदार जीत, वडेट्टीवार बोले- टाइगर जिंदा है
Chandrapur Municipal Council elections Results: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जहां राज्यभर में BJP-महायुति आगे है, वहीं चंद्रपुर में कांग्रेस ने 11 में से 8 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया।
- Written By: प्रिया जैस
विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-IANS)
Maharashtra Local Body Elections Result: महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायतों के नतीजों में जहां बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की मजबूत पकड़ दिख रही है, वहीं चंद्रपुर की तस्वीर पूरी तरह उलट रही। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के गढ़ चंद्रपुर में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की।
बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना को केवल 1–1 सीट मिली, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। चंद्रपुर में सफलता के बाद विजय वडेट्टीवार ने प्रतिक्रिया दी कि जिले ने एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताया है और कहा, “चंद्रपुर में टाइगर अभी भी जिंदा है।”
‘चंद्रपुर प्रोग्रेसिव विचारों वाला जिला’ – वडेट्टीवार
वडेट्टीवार ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, तालमेल और जनता के समर्थन का नतीजा है। उनके अनुसार चंद्रपुर हमेशा प्रोग्रेसिव विचारों को मानने वाला जिला रहा है और कांग्रेस की विचारधारा यहां मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण बीजेपी को 11 में से सिर्फ 1 सीट मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
पिंपरी-चिंचवड़ में बुजुर्गों की उपेक्षा पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की डिजिटल व्यवस्था फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी कागजी फाइलों पर निर्भर प्रशासन
फ्लेमिंगो आवास को लेकर विवाद तेज, नवी मुंबई-ठाणे की झीलों को वेटलैंड मानने पर वन विभाग की आपत्ति
भाजपा की राज्य भर की सफलता पर वडेट्टीवार ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने सत्ता और संसाधनों का इस्तेमाल करके बढ़त हासिल की है। उन्होंने चुनाव आयोग के सहयोग का भी जिक्र किया, लेकिन कहा कि चंद्रपुर में इन सभी तत्वों का असर नहीं हुआ।
जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रदेश के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार को मंत्रिपद नहीं मिलने का असर बीजेपी के प्रदर्शन पर पड़ा, तो वडेट्टीवार ने हंसते हुए जवाब दिया कि अगर उन्हें मंत्रालय मिल भी जाता, तब भी कांग्रेस जीत दर्ज करती।
चंद्रपुर जिले का सीटवार रिपोर्ट कार्ड
कांग्रेस: 8
बीजेपी: 1
शिंदे शिवसेना: 1
स्वतंत्र (बीजेपी बागी): 1
यह भी पढ़ें – Maharashtra Election Results: धुले में NCP की बड़ी जीत, कलावती माली ने नगराध्यक्ष सीट पर मारी बाजी
नगर परिषद/नगर पंचायत अध्यक्ष परिणाम
- भद्रावती मेयर: शिंदे सेना के प्रफुल्ल चटकी विजयी
- वरोरा मेयर: कांग्रेस की अर्चना ठाकरे विजयी
- मूल मेयर: कांग्रेस की एकता समर्थ विजयी
- राजुरा मेयर: कांग्रेस के अरुण धोटे विजयी
- गडचंदूर मेयर: स्वतंत्र (बीजेपी बागी) नीलेश ताजने आगे
- नागभीड़ मेयर: कांग्रेस की स्मिता खापर्डे विजयी
- ब्रह्मपुरी मेयर: कांग्रेस के योगेश मिसर विजयी
- चिमूर मेयर: बीजेपी की गीता लिंगायत विजयी
- घुग्गूस मेयर: कांग्रेस की दीप्ति सोनटक्के विजयी
- बल्लारपुर मेयर: कांग्रेस की अलका वधई विजयी
- भिसी नगर पंचायत: बीजेपी के अतुल परवे विजयी
