महावितरण के 27 लाख रुपये के चेक बाउंस, चंद्रपुर में 85-गड़चिरोली में 35 धनादेश शामिल
Chandrapur Electricity Bill: महावितरण के चंद्रपुर परिमंडल में फरवरी के पहले 22 दिनों में 27 लाख रुपये के 120 चेक बाउंस हुए, कंपनी ने भ्रामक उपभोक्ताओं पर FIR और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Mahadiscom action (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Power Distribution: महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) के लघुदाब वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिल भुगतान के लिए दिए गए चेकों में बड़ी संख्या में चेक बाउंस होने का मामला सामने आया है।
चंद्रपुर परिमंडल में प्रतिमाह औसतन करीब 150 चेक अनादरित हो रहे हैं। फरवरी माह के पहले 22 दिनों में ही परिमंडल में 27 लाख रुपये के 120 चेक बाउंस हुए हैं। इनमें चंद्रपुर जिले के 85 और गड़चिरोली जिले के 35 चेक शामिल हैं।
कार्रवाई से बचने का नुस्खा अपना रहे
बताया गया है कि कई उपभोक्ता बकाया बिजली बिल को लेकर होने वाली कार्रवाई टालने के लिए जानबूझकर अमान्य चेक देकर समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अब आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
नीट धांधली के बीच चंद्रपुर में फूटे पटाखे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों व नागरिकों ने मनाया जश्न!
पुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
आषाढ़ी एकादशी पर लाखनी में निकली भव्य दिंडी यात्रा, विट्ठल नाम के जयघोष से भक्तिमय हुआ नगर
चेक अनादरित होने के प्रमुख कारणों में गलत तारीख, काट-छांट, गलत हस्ताक्षर, गलत नाम तथा खाते में पर्याप्त राशि का अभाव शामिल है। इससे बिजली बिल की वसूली प्रभावित हो रही है और बकाया राशि में वृद्धि हो रही है।
वसूला जाएगा दंड
महावितरण ने स्पष्ट किया है कि चेक बाउंस होने पर संबंधित उपभोक्ता से प्रत्येक बिल पर 885 रुपये (विलंब शुल्क व जीएसटी सहित) अतिरिक्त दंड वसूला जाएगा, जिसे अगले महीने के बिल में अन्य प्रभार के रूप में जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़े: खाड़ी देशों में छिड़ी जंग: चंद्रपुर के सैकड़ों नागरिक फंसे, प्रशासन की सुस्ती से पालकों में बढ़ा आक्रोश
भ्रामक उपभोक्ताओं पर होगी FIR
यदि एक ही चेक से कई बिलों का भुगतान किया गया हो और वह अनादरित हो जाए, तो प्रत्येक बिल पर अलग-अलग दंड लगाया जाएगा। साथ ही, ऐसे उपभोक्ताओं की चेक द्वारा भुगतान की सुविधा छह माह के लिए निलंबित की जा सकती है। महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिल भुगतान के समय सही और वैध चेक ही जमा करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
