Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में 14 बकरियों का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

चंद्रपुर में 14 बकरियों का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए ने तीन के भीतर ही दो बार हमला कर 14 बकरियों का शिकार किया था। इसके कारण ग्रामवासियों में दहशत का माहौल था।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 23, 2024 | 09:52 PM

पिंजरे में कैद तेंदुआ।

Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: चंद्रपुर में 14 बकरियों का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए ने तीन के भीतर ही दो बार हमला कर 14 बकरियों का शिकार किया था। इसके कारण ग्रामवासियों में दहशत का माहौल था।

बता दें कि सिंदेवाही तहसील में गोशाला में घुसकर 9 का शिकार करने की घटना गुरुवार की रात घटी। यह घटना शुक्रवार की सुबह उजागर हुई। दिलचस्प बात यह है कि दो दिनों में इलाके में यह दूसरी घटना होने के कारण नागरिकों में डर का माहौल था। लोनवाही के नागरिकों द्वारा मांग की जा रही थी कि वन विभाग तेंदुए की पकड़े। घटनस्थल के परिसर में सीसीटीवी कैमरे, पिंजरा लगाया गया। नागरिकों ने बताया कि रात के समय एक तेंदुआ उसी पिंजरे में फंस गया।

18 जून की आधी रात को हुई जब एक तेंदुआ गौशाला में घुस गया और रवि अमृत ढोलने की 5 बकरियों को मार डाला। जबकि 20 जून की आधी रात को एक तेंदुए ने गणपत महादेव कुंभरे के घर की गौशाला में घुसकर 9 बकरियों को मार डाला था।

सम्बंधित ख़बरें

आदमखोर तेंदुआ आखिरकार हुआ कैद, 3 महिलाओं को उतारा था मौत के घाट, लोगों ने ली राहत की सांस

तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं! खेत में पिता के साथ गई मासूम की जान ली, क्षेत्र में दहशत

दहशत: गांव में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, पटाखे फोड़कर भगाया

तेंदुए का खेतों में उत्पात, पालतू पशुओं पर हमले जारी, सात्रल में आतंक

बाघ और तेंदुओं की मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल

नगर पंचायत सीमा में तहसील कार्यालय के पीछे 50 से 60 मकानों का पुराना लोनवाही का स्लम एरिया है। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में बाघ और तेंदुओं की मौजूदगी बढ़ने से नागरिकों में डर है। इस इलाके में कई लोगों ने बाघ और तेंदुए देखे हैं।

नागरिकों को थी हमले की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय के सामने घोड़ाज़ारी उपमंडल कार्यालय की जर्जर इमारत में वन्यजीवों का निवास है। यह स्थान घनी झाड़ियों से घिरा हुआ है। शिकार की तलाश में लोनवाही तहसील कार्यालय के पीछे झुग्गी बस्ती में जाते हैं और शिकार न मिलने पर पालतू जानवरों को अपना शिकार बना लेते हैं। नागरिकों ने कहा कि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो तेंदुआ फिर से हमला कर सकता है।

 

 

Leopard who hunted 14 goats was captured in a cage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2024 | 09:52 PM

Topics:  

  • Leopard Caught

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.