किडनी कांड में सनसनीखेज खुलासा, ट्रांसप्लांट के एक महीने बाद मरीज की मौत, SIT की जांच में बेंगलुरु में हड़कंप!
Kidney Racket India: किडनी कांड में बड़ा खुलासा। SIT की बेंगलुरु जांच में पता चला कि ट्रांसप्लांट के एक माह के भीतर मरीज की मौत हो गई। डॉ. रविंद्रपाल सिंह की तलाश जारी।
- Written By: प्रिया जैस
किडनी रैकेट (AI Generated Image)
Kidney Transplant News: देशभर में बहुचर्चित किडनी कांड की जांच के दौरान विशेष जांच टीम को उस वक्त एक सनसनीखेज जानकारी यह मिली की एक मरीज की किडनी ट्रांसप्लांट के बाद एक माह के भीतर ही मौत हो गयी। यह खुलासा उस वक्त सामने आया जब यह एसआईटी की यह जांच टीम किडनी प्रत्यारोपित मरीज के घर कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू शहर में पहुंची थी।
किडनी ट्रांसप्लांट के एक माह के भीतर ही मौत होने वाले इस मरीज का नाम बुधुप्पा बंदूरवार बताया जा रहा है। किडनी कांड में पुलिस की गिरफ्त में आ चुके रामकृष्णा सुंचू के मोबाइल चैटिंग से मिली जानकारी के बाद पुलिस की यह टीम बेंगलुरु में पहुंची थी।
दिल्ली के सिंह गिरफ्त से बाहर
किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले बुधुप्पा की मौत हो जाने की जानकारी इस टीम को बुधुप्पा के पुत्र कार्तिक ने दी। बुधुप्पा ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित उसी स्टार किम्स हॉस्पिटल से किडनी प्रत्यारोपण किया था, जो किडनी कांड के बाद विवादित बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Chandrapur News: चंद्रपुर के जवराबोडी में धर्मांतरण आरोपों पर विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Chandrapur News: पिग्मी एजेंटों के कमीशन पर फिर असमंजस, 3% भुगतान को लेकर नई उलझन
इस अस्पताल के संचालक डॉ. राजरत्नम गोविंदस्वामी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट शल्यक्रिया करने वाले दिल्ली के डॉ. रविंद्रपाल सिंह भी पुलिस के हाथ नहीं लगे है।
यह भी पढ़ें – NMC Mayor Election: 6 फरवरी तक नागपुर को मिलेगा नया महापौर! जानें भाजपा-कांग्रेस के पास सदन में कितनी है ताकत?
इस बीच आरोपी रविंद्रपाल सिंह ने मुंबई हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में जमानत याचिका दायर की है, जो अनिर्णित है। स्थानीय पुलिस की एसआईटी टीम को डॉ. रविंद्रपाल सिंह के खिलाफ इस बात के पक्के सुबूत हाथ लगे हैं, जिसमें साफ होता है कि, इस डॉक्टर ने त्रिची के इस विवादित अस्पताल में सर्जरी कर कई डोनर्स की किडनी निकालकर उसे अन्य मरीजों में प्रत्यारोपित किया है।
