Weather Update: चंद्रपुर में बेमौसम बारिश से गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Chandrapur Weather Update March: चंद्रपुर में बेमौसम बारिश से पारा गिरा! मौसम विभाग का अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट। ओले गिरने और 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना।
- Written By: प्रिया जैस
बारिश का अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Unseasonal Rain Maharashtra: मार्च के मध्य में अचानक पारा 40 डिग्री तक पहुंचने से लोगों में गर्मी को लेकर चिंता व्याप्त थी। परंतु मौसम ने अचानक करवट ली और जहां एक ओर पारा 40 को पार करता हुआ प्रतीत हो रहा था उसमें तेजी से गिरावट होकर पारा 35 डिसे से भी नीचे आ गया।
चंद्रपुर जिले में मंगलवार को दिन भर धूप रही लेकिन जैसे ही आधी रात हुई मौसम में बदलाव के साथ बादलों की गर्जना के साथ कुछ जगह तेज और कुछ जगहों पर हलकी बारिश हुई। बुधवार की सुबह तक बारिश हो रही थी। इसके बाद बारिश थम गई लेकिन आसमान में बादलों का डेरा दिन भर रहा।
ऑरेंज अलर्ट जारी किया
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने सोमवार को ही चेतावनी जारी की थी कि आगामी 3 दिनों तक चंद्रपुर जिले में मौसम में बदलाव होगा। जिले के कुछ स्थानों पर हलकी या मध्यम स्तर की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को ऑरेज और मंगलवार और बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप मंगलवार की रात से मौसम में बदलाव हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
Typhoon Dolphin आने से पहले चीन में हड़कंप! बंद हुए बंदरगाह, थमीं समुद्री सेवाएं
Monsoon Update: बारिश के साथ आंधी-तूफान का डबल अटैक! IMD ने इन राज्यों को किया अलर्ट, 60 KM तक चलेंगी हवाएं
Chandrapur News: बल्लारपुर ग्राम पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर नाराजगी, 7 पंचायतों में एक भी सीट नहीं
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान एक या दो स्थानों पर चमक, ओले गिरने या तेज हवा चलने ( गति 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है) की संभावना जतायी है। इसी तरह गुरूवार और शुक्रवार को येलो अलर्ट बताया गया है। इस दौरान एक या दो स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
यह भी पढ़ें – तस्करों को बचा रहे हैं नेता…विधानसभा में विजय वडेट्टीवार ने खोला चंद्रपुर के ‘सागवान माफिया’ का कच्चा चिट्ठा
तापमान में आयी गिरावट
शुक्रवार और शनिवार को जहां तापमान 40 डिग्री तक था वही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आयी। यह 37 से 38 डिसे के आसपास था। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक हुई बारिश से इसमें और गिरावट हुई है।
मौसम में हुए इस बदलाव से जनजीवन पर व्यापक असर नजर आ रहा है। सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ गई है। इस बारिश में भीगने से बचने की आवश्यकता है। बेमौसम बारिश का असर ग्रीष्मकालिन धान उगानेवाले किसानों पर पड़ सकता है।
