सड़क से गिट्टी बाहर, खड़संगी कोरा फाटा-सोनेगांव-रेंगाबोडी मार्ग से आवागमन करना हुआ मुश्किल
Sonegaon Rengabodi Road Condition: खड़संगी कोरा फाटा से सोनेगांव-रेंगाबोडी मार्ग की सड़क गिट्टी बाहर निकलने और धूल उड़ने के कारण खराब हो गई है। नागरिकों और छात्रों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे
सड़क से गिट्टी बाहर, अब उड़ रही धूल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chandrapur News: खडसंगी कोरा फाटा से सोनेगांव और रेंगाबोडी मार्ग की हालत बद से बदतर हो गयी है। इस मार्ग की गिट्टी पूरी तरह से बाहर आ गयी है। जिससे यहां से आवागमन करनेवाले नागरिक, वाहनधारक और नियमित जानेवाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सडक के सुधार और मरम्मत की ओर तत्काल ध्यान देकर लोगों को राहत देने की मांग परिसर के नागरिकों ने की है।
हिंगणघाट मार्ग से जानेवाले सोनेगांव वन और रेंगाबोडी इस सड़क का काम पिछले एक साल से अटका पडा है। इस मार्ग पर काली गिट्टी डाल कर उपर से सफेद मुरुम डाला गया है। इस सफेद मुरुम के कारण पिछली बरसात में इस सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो गई थी। यह सडक पूरी तरह से कीचड़ से सराबोर हो गयी है। इससे कई बार दुपहिया फिसल कर हादसे हुए है। आए दिन कोई न कोई इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार होता है। उधर बीच – में हुई अतिवृष्टि के दौरान इस सड़क की गिट्टी उखड़ कर मुरुम बह गया।
1 साल से अटका है काम
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में विकास कार्य बने परेशानी का कारण, खुदी सड़कों में भरा पानी बढ़ा रहा बीमारी का खतरा
चंद्रपुर में फिर मानव-बाघ संघर्ष, नागभीड़ के जंगल में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
मातोश्री पगडंडी सड़क योजना अधूरी, इस वर्ष भी गड़चिरोली के किसानों की राह नहीं होगी आसान
Gadchiroli News: मानापुर-अंगारा मार्ग बना जानलेवा, संकरी सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा
गिट्टी बाहर निकलने के कारण इस सडक से वाहनों – को ले जाना टेढी खीर बन गया है। बडी मशक्कत करते हुए यहां से लोगों को आवागमन करना पड रहा है। यह मार्ग इस परिसर के छात्रों का नियमित मार्ग है। यहां से स्कूल और कॉलेज के लिए उन्हे रोज आवागमन करना पडता है। परंतु सड़क का यह हाल होने से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।
अब उड़ रही धूल
इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार मौखिक रुप से संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया परंतु समय समय पर विभिन्न कारण बता कर अधिकारी टालमटोल करते है, ऐसा संतप्त लोगों का कहना है। हालाकि अधिकारी इस बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। इन सब में वास्तविकता यहीं है कि सडक बद से बदतर हो गयी है। जिसकी जल्द मरम्मत व सुधार करने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़े: अब तक तय नहीं हुआ धान खरीदी लक्ष्य, सरकार की लेट-लतीफी, पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 तक
स्वास्थ्य पर बुरा असर
सड़क पर डाला गया सफेद मुरुम सूख जाने के बाद मिट्टी में तब्दील हुआ है। यहां से कोई भी चौपहिया वाहन गुजरता है तो इस मिट्टी की धूल किसी धुएं की तरह उड़ती है। जिससे वाहन तो खराब हो ही रहे है। लोगों का स्वास्थ्य भी खतरे में पड़ता जा रहा है। यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण होने से अनेक चौपहिया वाहन यहां से बडी संख्या में गुजरते हैं। उसके बाद उडनेवाली धूल से वाहनधारक व लोग भी परेशान हो रहे है। इस ओर प्रशासन ने जल्द ध्यान देकर सडक की मरम्मत और सुधार करने की मांग परिसर के ग्रामीणों ने की है।
