Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीमा कंपिनियां बना रही किसानों का मजाक! पात्र हजारों किसान, बीमा लाभ केवल 172 को

Insurance Companies: चंद्रपुर जिले में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त फसल का पंचनामा करने के बाद भी बीमा कंपनी व्दारा किसानों को नियमानुसार भरपाई नहीं दिया जा रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 01, 2025 | 01:24 PM

चंद्रपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News: क्षतिग्रस्त फसल का पंचनामा करने के बाद भी बीमा कंपनी व्दारा किसानों को नियमानुसार भरपाई न दिये जाने से किसानों में रोष व्यक्त किया जा रहा है। सैंकडों किसानों ने अपना फसल बीमा निकाला था। परंतु यहां केवल 172 किसानों को ही बीमा लाभ मिलने से अन्य किसानों में चिंता का माहौल है।

इस बीच प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए आश्वस्त किया है कि अन्य पात्र किसानों को भी उनका हक दिलाया जाएगा। किसानों को बडी उम्मीद थी कि खरीफ सीजन 2023-24 में बेमौसम बारिश से भारी नुकसान हुआ जिसके बाद उन्हे फसल बीमा सहायता मिलेगी। हालांकि, हाल ही में जारी सूची में मूल तहसील के केवल 172 किसानों को ही फसल बीमा का लाभ मिला है, जिससे शेष पात्र किसानों में रोष व्याप्त है।

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान

बेमौसम बारिश से राज्य के विभिन्न हिस्सों में धान, कपास, सोयाबीन और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस पृष्ठभूमि में, प्रभावित किसानों ने नियमानुसार फसल बीमा कंपनी में शिकायत दर्ज कराई और कंपनी ने पंचनामा भी किया। किसानों को यह आश्वासन भी दिया गया था कि धनराशि प्राप्त होते ही उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी। लेकिन वास्तविक सूची में केवल 172 किसानों का कुल 33,35,312 रुपये का बीमा हुआ है और हजारों किसान अभी भी निराशा में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

मुंबई में अतिक्रमण की सैटेलाइट मैपिंग, पालकमंत्री आशीष शेलार ने दिया एक्शन प्लान का निर्देश

शिंदे का फिर ‘एकला चलो’, अचानक दिल्ली पहुंचे, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल

नवी मुंबईकरों को चाहिए और पानी, पनवेल व आसपास पानी की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा

यह भी पढ़ें – चंद्रपुर में 137 करोड़ से बनेगा भव्य स्टेडियम, सीएम फडणवीस ने प्रस्ताव पर काम करने के दिए निर्देश

हालांकि कंपनी का कहना है कि धनराशि चरणों में वितरित की जा रही है, लेकिन किसानों की आर्थिक समस्याएं दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही हैं। इस बीच, तहसील कृषि अधिकारी सुनिल कारडवार ने कहा है कि अन्य पात्र किसानों को भी जल्द बीमा राशि दिलाने में सहयोग किया जाएगा। किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Insurance companies mockery farmers thousands eligible farmers 172 receive benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 01:24 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.