Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर कहलाएगा ‘टाइगर जीला’, वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए अंडरपास, ओवरपास और मुआवज़ा नीति पर मुहर

Chandrapur Wildlife News: चंद्रपुर में बढ़ते मानव-बाघ संघर्ष पर वन मंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में बैठक हुई। 'टाइगर जिला' दर्जा और वन्यजीवों के लिए अंडरपास बनाने का फैसला हुआ। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 03, 2026 | 01:52 PM

राज्य वन मंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur Tiger Jila Special Status Proposal: चंद्रपुर जिले में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने गंभीर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में मंत्रालय में हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक इको-प्रो संस्था के अध्यक्ष बंडू धोतरे के अनशन के दौरान सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के अनुसार आयोजित की गई। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में विधायक प्रवीण दटके, इको-प्रो के अध्यक्ष बंडू धोतरे तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में ‘चंद्रपुर जिला बाघ-मानव संघर्ष तकनीकी समिति’ की रिपोर्ट को लागू करने के लिए स्थानीय स्तर पर तत्काल बैठक आयोजित कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनेगा अंडरपास

साथ ही चंद्रपुर जिले को ‘टाइगर जिला’ का विशेष दर्जा देने के लंबित प्रस्ताव को गति देने, घोड़ाझरी और कन्हारगांव अभयारण्यों के हस्तांतरण, वहां आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति तथा मूल-चंद्रपुर और बामणी-नवेगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अंडरपास एवं ओवरपास निर्माण के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

सम्बंधित ख़बरें

चामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष

केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत

भंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग

गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें:- ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट

संघर्ष कम करने उठाए जाएंगे प्रभावी कदम

इसके अलावा ब्रह्मपुरी एवं अन्य वन क्षेत्रों में बाघों की वहन क्षमता का अध्ययन, गोसेखुर्द नहर परियोजना के अंतर्गत शमन योजना, कट-एंड-कवर एवं ओवरपास निर्माण, तेंदुआ-मानव संघर्ष कम करने के लिए ‘तेंदुआ समस्या मुक्त ग्राम योजना’, व्याघ्र पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कम्युनिटी रिसॉर्ट एवं होमस्टे मॉडल विकसित करने, वन्यजीवों से होने वाले नुकसान के मुआवजा वितरण की प्रक्रिया सरल बनाने, वनरक्षकों को सहायक उपलब्ध कराने, पीआरटी सदस्यों का मानदेय नियमित करने तथा ‘वनमित्र’ अवधारणा लागू करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

वन मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि इन मांगों के पीछे कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। सरकार वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह सकारात्मक है तथा भविष्य में संघर्ष कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Human wildlife conflict high level meeting forest minister 2026 chandrapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 01:52 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.