गोंडपिपरी में पिकअप और कार की भीषण भिड़ंत में शिक्षक की मौत, 3 गंभीर; कैंसर का इलाज कराकर लौट रहे थे घर
अहेरी-चंद्रपुर महामार्ग पर पिकअप और कार की टक्कर में विट्ठलवाड़ा निवासी शिक्षक साइमन गणवीर की मौत हो गई। वह नागपुर से कैंसर का उपचार कराकर लौट रहे थे। हादसे में 3 घायल हैं।
Gondpipri Chandrapur Road Accident: आक्सापुर–गोंडपिपरी मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आक्सापुर से करीब 2 किलोमीटर दूर अहेरी-चंद्रपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर हुआ।
कैसे हुआ हादसा
गोंडपिपरी से चंद्रपुर जा रही टाटा ऐस पिकअप (MH 34 BG 8976) और चंद्रपुर से विट्ठलवाड़ा आ रही कार (MH 34 BR 0859) के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतक और घायलों की पहचान
इस दुर्घटना में साइमन डोनू गणवीर (उम्र 54, निवासी विट्ठलवाड़ा) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की सौगात; बल्लारशाह से मुंबई के लिए नई ट्रेन का एलान, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी सीधी रेल सेवा
चंद्रपुर में प्रदूषण कम करने के लिए जल्द होगी उद्यमियों की बैठक, मंत्री ने एमपीसीबी अधिकारियों को दिए निर्देश
चंद्रपुर में आवास योजना के 46,000 घर अधर में; तकनीकी खामियों और फंड की कमी से गरीबों का आशियाना अधूरा
MPCB अफसरों पर गिरेगी गाज? पंकजा मुंडे ने ‘लीपापोती’ पकड़ते ही दिए कार्रवाई के संकेत, कहा- जान से खिलवाड़ नहीं
- रोहित साइमन गणवीर (25)
- ईशा साइमन गणवीर (22)
- अक्षय ईश्वर रामटेके (33) सभी घायलों का इलाज जारी है।
इलाज से लौटते समय हादसा
मृतक साइमन गणवीर पेशे से शिक्षक थे और गोंडपिपरी की जिला परिषद उच्च प्राथमिक शाला में कार्यरत थे। कुछ महीने पहले उन्हें मुंह के कैंसर का पता चला था और उनका इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। घटना के दिन वे कीमोथेरेपी कराकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
क्षेत्र में शोक की लहर
साइमन गणवीर के अचानक निधन से उनके परिवार और क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
पहले भी हो चुकी है घटना
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में एक दिन पहले ही एक छात्र को पिकअप वाहन ने कुचल दिया था, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
