- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Five Youths Died Due To Drowning In Ghodajhari Pond In Chandrapur District
Chandrapur News: मातम में बदली होली की खुशियां, चंद्रपुर में पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के 5 भाइयों की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में छुट्टी मनाने पिकनिक के लिए गए 5 युवक की घोडाझरी तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभी युवक चिमूर तहसील के साटगांव कोलारी के निवासी बताए जा रहे है।
- Written By: आकाश मसने

चंद्रपुर में डूबने से पांच युवकों की मौत (फोटो: नवभारत)
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में छुट्टी मनाने पिकनिक के लिए गए 5 युवक की घोडाझरी तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 4 बजे उजागर हुई। सभी युवक चिमूर तहसील के साटगांव कोलारी के निवासी बताए जा रहे है। मृतकों में जनक किशोर गावंडे (24), यश किशोर गावंडे (23), अनिकेत यशवंत गावंडे (28), तेजस बालाजी गावंडे (24) व संजय ठाकरे (16) शामिल है। इन युवकों में से जनक व यश सगे भाई है, जबकि अनिकेत और तेजस उनके चचेरे भाई।
जानकारी के अनुसार उक्त 5 युवकों के साथ साटगांव कोलारी का ही एक अन्य युवक ऐसे कुल 6 लोग पिकनिक के लिए नागभीड़ तहसील में स्थित घोडाझरी तालाब गए थे। ब्रिटिशकाल में बने इस तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचाना जाता है। सप्ताहांत में या सार्वजनिक अवकाश के दिनों में यहां भीड़ लगी रहती है।
तैरने के लिए लिए तालाब में उतरे थे
साटगांव से घोडाझरी पहुंचे इन युवकों ने दिनभर छुट्टी मनाई। वे तलोधी बालापुर के लिए जलापूर्ति के लिए बनाई गई पानी के टंकी के पास तालाब में उतरकर तैराकी कर रहे थे। यहां पानी की गहराई ज्यादा थी, जिसका युवकों को अंदाजा नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
गारे पालमा से कोराडी पहुंची पहली कोयला ट्रेन, CM फडणवीस ने किया स्वागत, अब मिलेगी सस्ती बिजली!
धाराशिव में एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में हंगामे की साजिश? सांसद श्रीकांत शिंदे ने ‘आंतरिक कलह’ पर तोड़ी चुप्पी
Central Railway New GM: राजीव श्रीवास्तव बने मध्य रेल के नए महाप्रबंधक, मुंबई CSMT में संभाला पदभार
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर चुनाव का रास्ता साफ; ’75 प्रतिशत’ वाले नियम ने बदली चुनावी तस्वीर
पानी में उतरते ही सभी 6 युवक पानी में डूबने लगे। इस बीच आर्यन हेमराज हिंगोली तालाब से बाहर आ गया, लेकिन अन्य 5 युवक तालाब में लापता हुए। घटना में बचे युवक ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। नागभीड़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
प्रशासन और पुलिस बल पहुंचा
नायब तहसीलदार उमेश कावले, थानेदार कोकोटे, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय गजपुरे, तालुका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी और नागभीड़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सचिन आकुलवार समेत सैकड़ों नागरिक घटनास्थल पर एकत्रित हुए थे।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
विधायक बंटी भांगड़िया ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। मृतकों में किशोर गावंडे का एक बेटा जनक, वार्थी भंडारा स्थित सनफ्लैग कंपनी में कार्यरत था, जबकि उसका छोटा भाई यश नागपुर में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में था।
Five youths died due to drowning in ghodajhari pond in chandrapur district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गारे पालमा से कोराडी पहुंची पहली कोयला ट्रेन, CM फडणवीस ने किया स्वागत, अब मिलेगी सस्ती बिजली!
Apr 13, 2026 | 05:55 PMपवन खेड़ा को नहीं छोड़ेगी हिमंता सरकार! अग्रिम जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती; जानें पूरा मामला
Apr 13, 2026 | 05:54 PMधाराशिव में एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में हंगामे की साजिश? सांसद श्रीकांत शिंदे ने ‘आंतरिक कलह’ पर तोड़ी चुप्पी
Apr 13, 2026 | 05:53 PM‘शहीद हमेशा अमर रहते हैं’, गंभीर और हरभजन ने Jallianwala Bagh के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Apr 13, 2026 | 05:50 PMबाजार में मचेगी तबाही! होर्मुज में US की नाकेबंदी से दुनिया में हलचल तेज, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर?
Apr 13, 2026 | 05:49 PMबीच मैदान टिम डेविड ने दिखाई ‘गुंडागर्दी’! अंपायर से भिड़े और छीन ली गेंद, देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो
Apr 13, 2026 | 05:49 PMभंडारा में मनरेगा पर हड़ताल का असर: 541 ग्राम रोजगार सेवक काम से दूर, ग्रामीण मजदूरों पर संकट
Apr 13, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM












