Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैल पोले के दिन किसान ने की आत्महत्या, फसलें बर्बाद, पहली कक्षा के छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा

Chandrapur: चंद्रपुर जिले में बैल पोला के दिन एक किसान के आत्महत्या की खबर सामने आई है, जिससे इलाके में रोष फैल गया। वहीं एक पहली कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 23, 2025 | 01:39 PM

किसान ने की आत्महत्या और छात्र को पीटा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News: चंद्रपुर में पिछले चार-पांच दिनों में हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इससे बड़ी मात्रा में खेती को नुकसान हुआ है। भारी बारिश से कपास और धान की फसलों को हुए नुकसान के चलते एक किसान ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

यह घटना बैलपोला के दिन शुक्रवार (22 अगस्त) को गोंडपिपरी तहसील के अडेगांव में हुई। मृतक किसान का नाम गणपत भाऊजी नागापुरे(42) है।गणपत नागापुरे चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तहसील के अडेगांव के निवासी हैं। नागापुरे के पास तीन एकड़ खेती है। हर साल भारी बारिश और बाढ़ के कारण उनकी खेती को काफी नुकसान होता था।

आंखों के सामने बर्बाद हो गई फसल

इस साल उन्होंने तीन एकड़ में कपास और धान की फसल लगाई थी। हालांकि, लगातार बारिश के कारण वर्धा नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण उनका खेत पानी में डूब गया था। उसका खेत अभी भी जलमग्न है। जिस खेत को उसने बड़ी मेहनत से तैयार कर फसल उगाया था, उसे अपनी आंखों के सामने बर्बाद होते देखना उसके लिए असहनीय था।

बैलपोला के दिन शुक्रवार को खेत पर पहुंचकर उसने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसान और बैलों के त्योहार पोला के दिन ही किसान द्वारा आत्महत्या से शोक व्याप्त है। नागापुरे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – बिना अनुमति काट दिया 60 साल पुराना पेड़, छुट्टी के दिन नगर पालिका प्रशासन का कारनामा, फूटा गुस्सा

मांगली में शिक्षक ने पहली कक्षा के छात्र को पीटा

चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी तहसील से 12 किलोमीटर दूर मांगली स्थित जिला परिषद स्कूल के एक शिक्षक ने पहली कक्षा के छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना बुधवार (20) को हुई। इस घटना को लेकर अभिभावकों में रोष है और संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। बुधवार को मांगली स्थित जिला परिषद स्कूल के एक शिक्षक ने पहली कक्षा के एक छात्र की पिटाई कर दी।

शिक्षक की धमकियों के कारण बच्चों ने अपने अभिभावकों को कुछ नहीं बताया। बच्चा दर्द से बेहाल था और यह घटना गुरुवार को सामने आई। जिस शिक्षक ने उक्त पिटाई की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अभिभावक मांग कर रहे हैं कि संबंधित अधिकारी उस शिक्षक की जाँच करें और उसे नौकरी से बर्खास्त करें।

Farmer committed suicide pola crops destroyed first class student beaten teacher

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 01:39 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Chandrapur News Today

सम्बंधित ख़बरें

1

बिना अनुमति काट दिया 60 साल पुराना पेड़, छुट्टी के दिन नगर पालिका प्रशासन का कारनामा, फूटा गुस्सा

2

चंद्रपुर में सियासी हलचल तेज, टूटे कुनबे बनी चुनौती, BJP की बढ़ी ताकत, कांग्रेस का है ये हाल

3

तीन महीने में धराशायी हुआ 30 लाख का तालाब! सावगी बडगे में तटबंध टूटा, सैकड़ों हेक्टेयर जमीन जलमग्न

4

भद्रावती के गलियारों में हलचल, चंद्रपुर में उद्धव गुट काे लगा झटका, पूर्व नगराध्यक्ष BJP में शामिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.