चंद्रपुर में नकली सुगंधित तंबाकू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11.31 लाख का माल जब्त, 3 विभागों की बड़ी कार्रवाई
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर की सावली पुलिस और LCB ने रैयतवारी में नकली सुगंधित तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई में 11.31 लाख रुपये की मशीनरी और माल जब्त कर केस दर्ज किया गया।
- Written By: रूपम सिंह
फैक्ट्री का पर्दाफाश , 3 विभागों की बड़ी कार्रवाई (फोटो सोर्स - नवभारत)
Chandrapur Illegal Tobacco Manufacturing: स्थानीय अपराध शाखा (LCB) चंद्रपुर ने सावली पुलिस और अन्न सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर एक नकली तंबाकू बनाने वाले कारखाने पर गत रात छापेमारी की। इस कारखाने में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का अवैध तरीके से भंडार किया जा रहा था। यहीं नहीं मशीनों की मदद से नकली तंबाकू बनाकर बेचा जा रहा था। सावली तहसील के रैयतवारी में गुरुवार को हुई इस कार्रवाई में 11 लाख 31 हजार 400 रुपये का माल जब्त किया गया और एक आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इसके पूर्व पुलिस प्रशासन ने कई छोटे बडे तंबाकू तस्करों पर कार्रवाई की है।
परंतु इस तरह से नकली तंबाकू बनाने के अड्डे पर पहली बार यह बडी छापेमार कार्रवाई हुई है। किल्लत को अवसर मान कर जिले में इसके पूर्व भी इस तरह के गोरखधंधे हुए है। नकली विदेशी शराब बनाने के कारखाने पर भी बीते वर्ष पुलिस ने छापा मारा था। बताया जाता है कि पुलिस व एफडीए ने तंबाकू तस्करों पर शिकंजा कस रखा है। इसलिए सीमाक्षेत्र से आनेवाला तंबाकू मिलना मुश्किल हो गया है।
ऐसे में कुछ लोग इसी को अवसर मान कर इस तरह से बनावटी सामग्री का निर्माण कर रातोरात लखपति होने के प्रयास में लगे हैं। पुलिस की सावली में छापामार कार्रवाई के बाद जिले में और भी कई जगहों पर इस तरह से बनावटी सामग्री का अवैध उत्पादन होने की संभावनाओं को बल मिल रहा है। बहरहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस का अगला कदम क्या होगा? यह देखना अब दिलचस्प हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
SIR ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई, BMC और बिजली वितरण अधिकारी पर FIR
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
छोटे गांव के आरोपी की बड़ी करतूत
सावली के नकली तंबाकू मामले में स्थानीय अपराध शाखा को मिली गुप्त जानकारी के मुताबिक, बताया गया कि विजय भीमाजी भांडेकर (33, निवासी समदा बु., ताल. सावली) प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का भंडारण कर रहा था। यहीं नहीं वह मशीनों की मदद से नकली तंबाकू बना कर बेच भी रहा था।
तीन विभागों की संयुक्त कार्रवाई
इस जानकारी के आधार पर, लोकल क्राईम ब्रांच, सावली पुलिस और खाद्यान्न सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रैयतवारी में संदिग्ध जगह पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने होला और ईगल ब्रांड का हुक्का शीशा तंबाकू, खुला फ्लेवर वाला तंबाकू, तंबाकू पैकिंग का सामान, बनाने और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और एमएच 34-सीजे-9625 क्रमांक की एक गाड़ी जब्त की।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर की सावली तहसील में 30 हाथियों का डेरा, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ड्रोन से रखी जा रही नजर
गड़चिरोली से लाया था कच्चा माल
पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 11.31 लाख रुपये है। पूछताछ में, आरोपी ने कबूल किया कि उसने ये कच्चा माल और सामान विनय गुप्ता निवासी गोकुल नगर, गड़चिरोली शहर से खरीदा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी तरीके से नकली तंबाकू पैक कर रहा है। इस बारे में सावली पुलिस स्टेशन में फूड सेफ्टी एंड स्टैंड कानून 2006 और आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।
