-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Cheating In The Name Of Recruitment In Ctps Trying To Implicate By Giving Fake Advertisements
सीटीपीएस में भरती के नाम पर ठगी, फर्जी विज्ञापन देकर फंसाने का प्रयास
- Written By: नवभारत डेस्क

फर्जी वेबसाईट से जारी किया विज्ञापन
चंद्रपुर. महानिर्मति महाराष्ट्र राज्य विद्युत निर्मिति कंपनी मर्यादि. उर्जानगर (सीटीपीएस) में डाटा आपरेटर पद की भरती के संदर्भ में एक रिजनल न्यूज पेपर में विज्ञापन देकर बेरोजगार युवाओं को ठगने की एक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. इसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
प्राप्त जानकारी अनुसार डाटा आपरेटर के पद का विज्ञापन प्रकाशित होने पर आज दूसरे दिन सीटीपीएस में पात्र उम्मीदवारों ने संपर्क कर पूछताछ की तो उक्त विज्ञापन बोगस होने का पता चला. इससंदर्भ में बिजली केन्द्र ने दुर्गापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी. विभागीय समाचारपत्रों में विज्ञापन देकर बेरोजगारों को ठगने का यह प्रयास उजागर हुआ है.
इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी अनुसार थर्मल पॉवर स्टेशन उर्जानगर में महानिर्मिति महाराष्ट्र राज्य विद्युत निर्मिति कंपनी मर्यादित उर्जानगर दुर्गापुर एन्ट्री मेजर गेट चंद्रपुर में इस नाम से डाटा आपरेटर पद के लिए कुल 144 सीटें खुले प्रवर्ग एवं इसमें से 60 सीटें महिलाओं केलिए आरक्षित होने का विज्ञापन दिया गया था. ऑनलाईन पध्दति से 15से 25 अक्टूबर को आवेदन करने का आहवान किया गया था.
इस संदर्भ में अनेक उम्मीदवारों ने सीटीपीएस के अपने सूत्रों से जानकारी हासिल की और संबंधित विज्ञापन अधिकारियों को दिखाया. विज्ञापन देखकर बिजली केन्द्र के अधिकारी भी हैरान रह गए. उक्त मामला धोखाधडी का होने का पता चलते ही सीटीपीएस (एचआर) वरिष्ठ प्रबंधक दिलीप कटिया 58 ने दुर्गापुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत आज शनिवार को की.
शिकायत में कहा गया है. सीटीपीएस में नये तत्कालिक पदों की भरती के लिए सीटीपीएस द्वारा स्थानीय स्तरपर विज्ञापन देता है. इसके लिए 8 अक्टूबर को एक रिजनल समाचारपत्र में दिया गया यह विज्ञापन सीटीपीएस प्रबंधन की ओर से नहीं दिया गया है.इसके लिए किसी ने आर्थिक लाभ उठाने के लिए फेक वेबसाईट तैयार की. इस तरह से सीटीपीएस द्वारा तत्काल ध्यान दिए जाने से बेरोजगार धोखाधडी से बच पाये.
सीटीपीएस ने किया उजागर
सीटीपीएस में भरती के नाम पर फर्जी विज्ञापन दिए जाने की शिकायत दुर्गापुर पुलिस थाने में की गई. साथ ही उपमुख्य अभियंता (प्रशासन) सीटीपीस ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है. इस तरह से समयपर कदम उठाने से हजारों बेरोजगार ठगी से बच पाये.
किसी बड़े अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कर जिले में बेरोजगारों को ठगने की टोली के सक्रिय होने की संभावना है. दरअसल शासकीय विभाग के विज्ञापन शासन नियम अनुसार समाचारपत्रों में प्रकाशित किए जाते है. इसके लिए सबसे पहले शासकीय आदेश निकलता है. जिस विभाग का विज्ञापन है. इसके बाद विभाग को बिल भेजा जाता है बिल मंजूर होता है. इस तरह का शासकीय नियम है.
Cheating in the name of recruitment in ctps trying to implicate by giving fake advertisements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














