चंद्रपुर: लोहारडोंगरी खनन परियोजना के विरोध में भजन सत्याग्रह, बंडू धोतरे का अन्नत्याग आंदोलन 8वें दिन
Chandrapur News: ताड़ोबा कॉरिडोर को बचाने के लिए बंडू धोतरे का अनशन 8वें दिन में। प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ छात्रों ने 'भजन सत्याग्रह' के जरिए सरकार को जगाने की अनोखी कोशिश की
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्सः नवभारत)
Chandrapur Environment Protection News:चंद्रपुर जिले में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष, बाघों के हमलों में हो रही मौतों तथा ताड़ोबा के महत्वपूर्ण लोहारडोंगरी वन्यजीव कॉरिडोर को खतरा पैदा करने वाले प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध में इको-प्रो संस्था के अध्यक्ष बंडू धोतरे का जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जारी अन्नत्याग सत्याग्रह गुरुवार को आठवें दिन में प्रवेश कर
गया।
आठ दिन बीतने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं होने से आंदोलनकारियों ने गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। उपोषण स्थल पर समाजकार्य के चंद्रपुर विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने “भजन सत्याग्रह” करते हुए सरकार से वन्यजीव संरक्षण के लिए कदम उठाने की अपील की।
ये भी पढ़ें :-नासिक में पेड़ों की कटाई पर बवाल: अमित ठाकरे का प्रशासन को अल्टीमेटम, जब तक बैठक नहीं, तब तक कुल्हाड़ी नहीं
सम्बंधित ख़बरें
जनगणना कार्य के लिए एंड्रॉइड 12 की अनिवार्यता से शिक्षकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, निजी मोबाइल के उपयोग से असंतोष
चंद्रपुर: अल्ट्राटेक माणिकगढ़ सीमेंट जमीन विवाद सुलझाने की पहल, जिलाधिकारी की मौजूदगी में होगी भूमि की नापजोख
नाफेड पोर्टल अचानक बंद होने से किसानों में हड़कंप; वरोरा मंडी में हंगामा, पोर्टल पुन: शुरू करने की उठी मांग
प्राचीन स्मारकों के पास अवैध खनन बदस्तूर जारी, खुले में लावारिस पड़ी हैं अनमोल मूर्तियां
कई संगठना नदिया आदालन का समर
- इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’, ‘खरा तो एकची धर्म’, ‘हीच आमची प्रार्थना’, ‘हम होंगे कामयाब’ जैसे भजन और प्रार्थनाएं गाकर आंदोलन को भजनमय बना दिया।
- आंदोलन को समर्थन देने वालों में छायाचित्रकार बहुउद्देशीय संस्था, मराठा सेवा संघ, बहुजन हितकारिणी सभा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), भारतीय जीवन बीमा संगठन, रिपाई (आठवले गुट), महात्मा ज्योतिबा फुले तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विचार संवर्धन समिति, पर्यावरण संवर्धन समिति, पर्यावरण वाहिनी बल्लारपुर और चंद्रपुर बचाव संघर्ष समिति सहित कई संगठन शामिल हुए।
- इस अवसर पर बंडू नगराले, एडवोकेट तबस्सुम शेख, नागपुर से स्वानंद सोनी, उदयन पाटील, श्रीकांत देशपांडे, शाम पांढरीपांडे, अनुसया साबरानी, एडवोकेट नीरज खांदेवाले, डॉ. सुशील मुंदडा, प्रा. देवेंद्र बोरकुटे, प्रा. संतोष आडे, प्रा. जयश्री कापसे, प्रा. प्रगति नरखेडकर, बेबी उईके और गोलू बाराहाथे ने भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया
