Saoli में पिकअप पलटने से 30 महिलाएं घायल; शादी में खाना परोसने जा रही थीं सभी, 8 की हालत गंभीर
Women Injured In Crash: चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के डोनाला गांव के पास महिलाओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
- Written By: केतकी मोडक
सड़क हादसे की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मलीडिया)
Saoli Women Injured In Crash: चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के डोनाला गांव की महिलाओं के लिए बुधवार 6 मई की सुबह दर्दनाक साबित हुई। शादी समारोह में भोजन परोसने जा रही महिलाओं से भरा एक मिनी पिकअप वाहन उपरी-डोनाला मार्ग पर पलट गया, जिसमें 30 लोग घायल हो गए। इनमें 8 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोनाला स्थित राजमाता जिजाऊ भोजन मंडल की 30 महिलाएं एमएच 34 बीजी 5492 क्रमांक की पिकअप से अंतरगांव जा रही थीं। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया, जिससे पिकअप सड़क किनारे उतरकर पलट गई।
ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। डोनाला के उपसरपंच जितेंद्र सोनटक्के तथा उपरी गांव के नागरिकों ने मिलकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल गडचिरोली जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
सम्बंधित ख़बरें
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
स्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
मेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
इस हादसे में घायल 4 महिलाओं की हालत चिंताजनक बतरई जा रही है। घायलों में लता पिपरे, प्रेमिला आलाम, धृपदा गेडाम और विमल बोबाटे की हालत गंभीर है। इनमें से लता पिपरे और प्रेमिला आलाम की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि धृपदा गेडाम और विमल बोबाटे का उपचार आईसीयू में चल रहा है।
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए सड़क निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उपसरपंच जितेंद्र सोनटक्के के अनुसार, पिछले दो वर्षों से उपरी-डोनाला मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क किनारे ‘साइड फिलिंग’ नहीं की गई। इससे सड़क और किनारे की जमीन में गहरी खाई बन गई है, जिसके कारण वाहन असंतुलित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
यह भी पढ़ें:- सोलापुर में नाबालिग का अपहरण: विधायक के दबाव में पुलिस? न्याय के लिए थाने के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
8 महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल
हादसे में जयश्री भुरसे, बेबी बोदलकर, जयश्री उडाण, गीता नागापुरे, लता पिपरे, शिवानी नागापुरे, वर्षा नागापुर, नीलिमा बोबाटे, विमल बोबाटे, साईल शेड़माके, प्रियांशू बोबाटे, गुड्डी वासेकर, चुटकी शेड़माके, श्वेता बावणे, रोहिणी बावणे, प्रतिमा बोदलकर, सरिता कुकडे, साधना पेंदोर, गणेश उडाण सहित अन्य दो लोग घायल हुए हैं.
