ओबीसी जनगणना विवाद: चंद्रपुर प्रशासन ने मांगा सहयोग, महासंघ ने आंदोलन वापस लेने से किया इनकार
OBC Census: चंद्रपुर में जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए स्वतंत्र कॉलम की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ और जिला प्रशासन के बीच बैठक हुई।
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Chandrapur Census Controversy (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur National OBC Federation: केंद्र सरकार की जनगणना प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए स्वतंत्र कॉलम नहीं दिए जाने के विरोध में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ द्वारा शुरू किया गया असहयोग आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए जिला प्रशासन ने महासंघ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया था। जिला कलेक्ट्रेट परिसर के 20 सूत्रीय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी वसुमना पंत, अतिरिक्त जिलाधिकारी तथा राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ एवं अन्य ओबीसी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिले में जनगणना प्रक्रिया को अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिलने पर प्रशासन ने महासंघ से आंदोलन वापस लेने और गांव-गांव में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि ओबीसी समाज की गणना आगामी चरणों में किए जाने की संभावना है। हालांकि, महासंघ के पदाधिकारियों ने इस आश्वासन पर विश्वास व्यक्त नहीं किया और स्पष्ट किया कि स्वतंत्र ओबीसी कॉलम के बिना जनगणना प्रक्रिया को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राजपत्र जारी होने तक आंदोलन जारी
राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के महासचिव सचिन राजुरकर ने कहा कि ओबीसी जनगणना समाज के भविष्य और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने ओबीसी समाज से आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2018 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री ने ओबीसी की स्वतंत्र गणना का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में संसद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा ओबीसी की जातिवार जनगणना नहीं कराए जाने की जानकारी दी गई। इसी कारण समाज में असंतोष व्याप्त है।
सम्बंधित ख़बरें
1993 धमाकों के दोषी अबू सलेम की रिहाई पर SC का फैसला सुरक्षित! जानें क्या है पुर्तगाल की 25 साल वाली शर्त
जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे किसान से मांगी 20 हजार की घूस! चंद्रपुर ACB ने भद्रावती वन कार्यालय में मारा छापा
सोलापुर की कलयुगी मां! दूसरी शादी के चक्कर में 2 साल के मासूम बेटे को छत से फेंका
नासिक कुंभ के लिए 22,425 करोड़ का मेगा प्लान तैयार! जानिए केंद्र सरकार की मदद को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
ये भी पढ़े: अकोला में ऑपरेशन प्रहार का असर, 2 दिन में 4 देशी कट्टे जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
महामोर्चा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो
महासंघ ने 28 जून को आयोजित होने वाले महामोर्चा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का भी आह्वान किया है। बैठक में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामदास कामडी, एडवोकेट दत्ता हजारे, प्रा। अनिल शिंदे, प्रा. माधव गुरुनुले, श्रीहरी सातपुते, कविंद्र रोहनकर, पवन राजुरकर, सोनूने सर, अक्षय येरगुडे, मोरेश्वर सूरकर, रतन शिलावार, शंकर पाल, महिला महासंघ की शहराध्यक्ष मनस्वी गिर्हे, चंद्रपुर जिला महिला महासंघ की महासचिव मनीषा बोबडे तथा नगरसेविका प्रतीक्षा येरगुडे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
