चंद्रपुर मनपा में चुनावी संग्राम: 3 जोन्स और महिला-बाल कल्याण पदों के लिए आज होगा फैसला! रस्साकशी तेज

Chandrapur Municipal Corporation Election: चंद्रपुर मनपा में 'मिनी महापौर' चुनाव आज। 3 जोन सभापति और महिला बाल कल्याण पदों के लिए भाजपा और कांग्रेस में रस्साकशी। जानें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट।
'Mini-Mayor' Elections Today at Chandrapur Municipal Corporation. A tug-of-war between the BJP and Congress for the posts of 3 Zone Chairpersons and the Women and Child Welfare Committee Chairperson. Check out the complete list of candidates.
मनपा के जोन सभापतियों का चुनाव आज (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Zone Chairman Chandrapur: चंद्रपुर स्थानीय महानगरपालिका में जोन सभापतियों तथा महिला एवं बाल कल्याण सभापति, उपसभापति के लिए शुक्रवार को यहां चुनाव हो रहा है। इस चुनाव के लिए मनपा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। इस मनपा में अपनी अपनी राजनीतिक पार्टियों के अधिकांश सभापतियों को निर्वाचित करने हेतु मनपा में सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन एवं विपक्षी कांग्रेस गठबंधन में रस्साकशी शुरू हो गयी है।

मनपा में कुल 3 जोन है, जहां जोन सभापति के चुनाव हेतु 17 अप्रैल को मतदान हो रहा है। इस चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी एवं जिलाधिकारी वसुमना पंत की अध्यक्षता में विशेष सभा का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे यह विशेष सभा प्रारंभ होगी तथा क्रमशः एक एक घंटे के अंतराल के बाद तीनों जोन के सभापतियों के लिए मतदान प्रक्रिया लिया जाएगा।

जोन सभापतियों का चुनाव पूर्ण किये जाने के बाद दोपहर 3 बजे महिला एवं बाल कल्याण सभापति तथा उपसभापति का चुनाव लिया जाएगा। उपरोक्त तीन जोन के सभापति तथा महिला एवं बाल कल्याण सभापति, उपसभापति के लिए 16 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई। कुल 5 पदों के लिए हो रहे इस चुनाव के लिए 17 प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए है, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, शिंदे शिवसेना तथा शेकाप के पार्षदों का समावेश है।

Chandrapur जोन 1 में 4 प्रत्याशी

शहर के वडग़ांव, तुकुम, जटपुरा आदि प्रभागों को मिलाकर बनाये गए जोन एक में भाजपा, कांग्रेस और शेकाप के बीच मुकाबला तय है। इस जोन के सभापति पद हेतु कुल 4 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें भाजपा के क्रमशः सरला गेडाम, रविन्द्र लोनकर, कांग्रेस के अजय बल्की और शेकाप की प्रतीक्षा येरगुडे का समावेश है।

Chandrapur जोन 2 में 3 प्रत्याशी

शहर के भानापेठ, भिवापुर आदि प्रभागों के लिए बनाए गए जोन 2 के सभापति पद के लिए कुल 3 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें कांग्रेस के क्रमशः राहुल चौधरी, वैशाली चंदनखेड़े तथा भाजपा की ज्योति जीवने का समावेश है।

Chandrapur जोन 3 में सीधा मुकाबला

शहर के एमईएल से लेकर बाबुपेठ प्रभागों के लिए बनाए गए जोन क्रमांक 3 में सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। इस जोन के लिए भाजपा के जितेश कुलमेथे और कांग्रेस के रामनरेश यादव चुनाव मैदान में है।

महिला, बाल कल्याण सभापति, उपसभापति

महिला एवं बाल कल्याण सभापति पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें कांग्रेस की क्रमशः संगीता भोयर, वनश्री मेश्राम तथा भाजपा की राजलक्ष्मी कारंगल, सुनीता जायसवाल का समावेश है। महिला एवं बाल कल्याण उपसभापति के लिए भी कुल 4 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें कांग्रेस की क्रमशः सईदा बेगम ताजू शेख, करुणा चालखुरे, शिंदे शिवसेना की धिल्लन केलझरकर तथा भाजपा की सुनीता जायसवाल का समावेश है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com