-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Nagar Palika Election 2025 Voter Voter Details
चंद्रपुर निकाय चुनाव में महिलाओं की बढ़ी ताकत, नगराध्यक्ष पदों पर आरक्षण से बदला राजनीतिक गणित
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur Municipal Corporation Elections: चंद्रपुर की 10 नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत में 2 दिसंबर को मतदान होगा। यहां कुल 3.7 लाख मतदाता है। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated)
Chandrapur Nagar Palika Election Voter Details: चंद्रपुर जिले में 10 नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत के आम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर होने से नगराध्यक्ष और नगरसेवकों के चयन के लिए राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू है।
चुनावी दंगल शुरू हो चुका है। सभी निगाहें नगराध्यक्ष पद के दावेदारों से लेकर अपने अपने प्रभाग में कौन कौन चुनाव मैदान में खडे है इस बात को लेकर लोगों में उत्सुकता चरम पर है।
चंद्रपुर जिले में 10 नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत के लिए चुनाव हो रहे है। कुल 133 प्रभागों में 253 पार्षद होंगे। 371537 मतदाताओं में 184387 महिला और 187139 पुरूष और 11 अन्य मतदाता है। बल्लारपुर, वरोरा, मूल, घुग्घुस, चिमूर नगर पालिकाओं में महिला राज होगा।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन
चंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
महिला मतदाता ज्यादा
वरोरा, मूल, राजुरा, नागभीड़, चिमूर इन नगर पालिकाओं में पुरूषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। बल्लारपुर नगर पालिका में कुल 17 प्रभाग में 34 नगरसेवक चुने जाएंगे। यहां कुल 83821 मतदाता है जिसमें 41754 महिला और 42066 पुरूष एवं 8 अन्य मतदाता है। नगराध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है।
भद्रावती में 14 प्रभाग में 29 नगरसेवक चुने जाएंगे। कुल मतदाता 52572 है। जिसमें 26015 महिला और 26557 पुरूष मतदाता है। यहां ओबीसी सामान्य नगराध्यक्ष होगा।
वरोरा में कुल 43329 वोटर
वरोरा नगर पालिका में 13 प्रभाग में 27 नगरसेवक होंगे। कुल 43329 मतदाता है जिसमें 21826 महिला और 21499 पुरूष मतदाता है अन्य 4 है। यहां ओबीसी महिला के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
ब्रम्हपुरी नगर पालिका में 11 प्रभाग में 23 नगरसेवक होंगे। कुल मतदाता 33779 है। जिसमें 16431 महिला और 17348 पुरूष मतदाता है यहां ओबीसी सामान्य के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
मूल-राजूरा में भी महिला वोटरों का दबदबा
मूल नगर पालिका में 10 प्रभाग में 20 नगरसेवक होंगे। कुल 21745 मतदाताओं में से 11108 महिला और 10636 पुरूष और एक अन्य मतदाता है। यहां ओबीसी महिला के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
राजुरा नगर पालिका में 10 प्रभाग में 21 पार्षद होंगे, 26855 मतदाताओं से 13530 महिला और 13324 पुरूष और 1 अन्य मतदाता है। यहां ओपन के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
यह भी पढ़े:- चंद्रपुर में सन्नाटा! तीसरे दिन भी नहीं भरा कोई नामांकन फॉर्म, पार्टियां उम्मीदवार तय करने में उलझी
घुग्घुस में 11 प्रभाग में 22 पार्षद होंगे। 32488 मतदाताओं में से 15567 महिला और 16917 पुरूष मतदाता और 4 अन्य मतदाता है। यहां अनुसूचित जाति महिला के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
चिमूर नप में 10 प्रभाग में 20 पार्षद
- गडचांदूर नगर पालिका में 10 प्रभाग में 20 पार्षद होंगे। 24457 मतदाताओं से 11557 महिला और 12900 पुरूष मतदाता है। यहां ओपन के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
- नागभीड़ नगर पालिका में 10 प्रभाग में 20 पार्षद होंगे। 20992 मतदाताओं 10749 महिला और 10243 पुरूष मतदाता होंगे यहां अनुसूचित जाति सामान्य के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
- चिमूर नगर पालिका में 10 प्रभाग में 20 पार्षद होंगे। 22557 मतदाताओं में 11392 महिला और 11165 पुरूष मतदाता है। यहां अनुसूचित जाति महिला के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
- एकमात्र भिसी नगरपंचायत में 17 प्रभाग में 17 पार्षद होंगे। 8942 मतदाताओं में 4458 महिला और 4484 पुरूष मतदाता होंगे। यहां अनुसूचित जाति सामान्य के लिए नगराध्यक्ष पद आरक्षित है।
Chandrapur nagar palika election 2025 voter voter details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














