चंद्रपुर: 'DJ की धुन पर खूनी डांस', अंबेडकर जयंती समारोह में दहशत, इलाके में पसरा मातम

Chandrapur Murder News Ambedkar Jayanti: चंद्रपुर में जयंती जुलूस में चाकू मारकर हत्या। यवतमाल में सड़क हादसे में पिता और 6 माह की बच्ची की मौत। त्यौहार पर फैला मातम।
Chandrapur Murder News Ambedkar Jayanti
Chandrapur Murder News Ambedkar Jayanti (फोटो क्रेडिट-X)
Published on
Updated on

Chandrapur Murder News: महाराष्ट्र में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के उत्साह के बीच दो दर्दनाक घटनाओं ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। चंद्रपुर में जहाँ एक डीजे जुलूस के दौरान मामूली विवाद में हत्या कर दी गई, वहीं यवतमाल में एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया।

इन दोनों घटनाओं से पूरे विदर्भ क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों घटनाओं के बाद चंद्रपुर और यवतमाल के इलाकों में पुलिस बल तैनात, सुरक्षा बढ़ाई गई।

चंद्रपुर: डीजे की धुन पर 'खूनी' डांस

चंद्रपुर शहर के गांधी चौक इलाके में भीम जयंती उत्सव के दौरान आधी रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर के 'भीम रत्न बहुउद्देशीय प्रथा मंडल' का डीजे जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में पांच युवकों ने रविकांत टेम्भुरकर (36) पर चाकू से हमला कर दिया।

नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

रविकांत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जुलूस में युवकों द्वारा हथियार लहराने और मामूली बात पर हत्या करने की इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यवतमाल: ट्रक-कार की टक्कर में पिता और मासूम की मौत

दूसरी दुखद घटना यवतमाल जिले के पांढरकवाड़ा-घाटंजी मार्ग पर सखरा गांव के पास घटी। यहाँ एक ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में साईकिरण गुरगुल्ला और उनकी छह महीने की बेटी हंसिका की मौके पर ही मौत हो गई।

अनुष्का इस हादसे में गंभीर रूप से घायल

साईकिरण की पत्नी अनुष्का इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका यवतमाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह परिवार मूल रूप से सखरा का रहने वाला था और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर पैतृक घर आया था।

घर वापसी के दौरान हुआ हादसा

यवतमाल पुलिस के मुताबिक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती कार्यक्रम समाप्त कर जब वे वापस आदिलाबाद लौट रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com