Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में जल संकट गहराया, एक जलाशय सूखा तो दो में 15% से भी कम पानी बचा

El Nino Impac: चंद्रपुर जिले में मानसून की बेरुखी और अल नीनो के प्रभाव के चलते जलाशयों का औसत जलस्तर महज 32 प्रतिशत रह गया है। चंदई बांध पूरी तरह सूख चुका है, जिससे संकट गहरा गया है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 17, 2026 | 09:29 AM

चंद्रपुर जलाशय प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur Reservoir Water Level Crisis: जून माह के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी चंद्रपुर जिले में अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है, अल नीनो के प्रभाव से जहां एक ओर इस बार बारिश औसत से कम होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है, जिससे किसान चिंतित है, वहीं दूसरी ओर जिले के जलाशयों ने भी अभी से दम तोड़ना शुरू कर दिया है। जिले के जलाशयों में फिलहाल औसतन 32 प्रतिशत ही पानी शेष रह गया है, जिले के 2 जलाशयों में जलस्तर 15 प्रतिशत से भी कम रह गया है।

जिले का एक जलाशय तो अभी से पूर्णतः सूख गया है। चंद्रपुर जिले में कुल 9 जलाशय है, जिनमें आसोलमेंढा, घोड़ाझरी, नलेश्वर, चंदई, चारगांव, लभानसराड़, अमलनाला, पकडीगुड्डम, डोंगरगांव तथा इराई का समावेश है। जिले में स्थित चंदई जलाशय अभी से पूर्णतः सूख गया है। चंदई बांध की कुल जलसंग्रहण क्षमता 10 मिलियन क्यूबिक मीटर है, किंतु इसमें अब कुछ भी पानी शेष नहीं बचा है। जलसंपदा विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार चंदई बांध पानी का प्रतिशत शून्य है।

पिछले वर्ष भी यह बांध जल्दी ही सूख गया था। चंद्रपुर जिले के लभानसराड़ बांध में महज 12.31 प्रतिशत पानी बचा है। इस बांध की क्षमता 7.3 मिलियन क्यूबिक मीटर है, इसमें फिलहाल एक मिलियन क्यूबिक मीटर से भी कम पानी बचा है। पिछले वर्ष 15 जून को इस बांध की स्थिति इससे बेहतर थी, इसमें उस वक्त 22.58 प्रतिशत पानी था।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर एकनाथ शिंदे सख्त; सड़कों की मरम्मत और क्लस्टर पुनर्विकास के निर्देश

विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ‘लापता’, पार्टी खेमे में बढ़ी भारी बेचैनी, बैठकें शुरू!

पुणे मनपा की लापरवाही के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका; 6 महीने बाद भी नहीं हुआ वृक्ष प्राधिकरण का गठन

भंडारा में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

अभी तक मानसून ने नहीं दी दस्तक

गौरतलब है कि चंद्रपुर शहर के समीप स्थित इराई बांध से महाजेनको की ओर से बिजली उत्पादन हेतु पानी लिया जाता है। चंद्रपुर सुपर ताप बिजलीघर का बिजली उत्पादन इराई नदी के पानी पर ही निर्भर है। इसी बांध से चंद्रपुर शहर को मनपा के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है। कुल 152 मिलियन क्यूबिक मीटर जलसंग्रहण क्षमता वाले इस बांध में 15 जून को 56.68 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी ही बचा है।

पिछले वर्ष 15 जून को इस बांध के जलस्तर की स्थिति इससे बेहतर थी। उस वक्त इस बांध में 61.31 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी था। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने इस बार बारिश पर अल नीनो का प्रभाव रहने की चेतावनी दी है। जिससे इस बार औसत से कम बारिश होने का अनुमान जताया है। चंद्रपुर जिले में अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है। जिले में अभी तक सिर्फ औसतन 35 मिमी बारिश हुई है। अगर जिले में मानसून में और अधिक विलंब होता है तो, आगामी कुछ दिनों में जिले के अधिकांश जलाशयों की स्थिति बदतर हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- मुंबई और मीरा भाईंदर में गहराया जल संकट; निर्माण कार्यों और स्विमिंग पूलों की पानी आपूर्ति पर लगी रोक

अन्य जलाशयों में फिलहाल वर्तमान का जलस्तर

जलाशय / बांध का नाम जलस्तर / आंकड़ा
घोड़ाझरी 17.08
नलेश्वर 25.77
इराई 37.20
चारगांव 34.97
अमलनाला 37.56
डोंगरगांव 42.47
पकडीगुड्डम 48.56
आसोलमेंढा 53.18

Chandrapur monsoon delay reservoir water crisis chandai dam dry 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 09:29 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.