Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेडरूम तक घसीटकर चाकू से किए कई वार, चंद्रपुर के सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Chandrapur News: चंद्रपुर के मोहाडी नलेश्वर में शराब और रंजिश के कारण राजू सिडाम की हत्या करने वाले दो आरोपियों को सिंदेवाही पुलिस ने गिरफ्तार किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 05, 2025 | 08:18 PM

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Mohadi Nleshwar Murder Case: चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तालुका के मोहाडी नलेश्वर में 18 सितंबर को हुई राजू आनंदराव सिडाम (39) की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। सिंदेवाही पुलिस ने शनिवार 4 अक्टूबर को इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड के खुलासे ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या किसी लूट या अचानक झगड़े का नतीजा नहीं थी, बल्कि शराब, अनैतिक संबंधों और पुरानी रंजिश से उपजे अपमान और प्रतिशोध की आग में सुलगी एक सोची-समझी साजिश थी।

क्या है पूरा मामला?

​घटना की क्रूरता सुनकर लोग दहल उठे हैं। पुलिस जांच में पता चला कि राजू सिडाम को शराब के नशे में उनके ही दोस्त महेंद्र भोजराज पारधी (26) और मयूर रामदास वाघमारे (24) ने मौत के घाट उतार दिया। ​हत्या की रात, राजू ने महेंद्र को उसके एक रिश्तेदार के साथ अनैतिक संबंधों को लेकर बेहद गंदी और अपमानजनक गालियां दीं।

गालियां सुनते ही महेंद्र का खून खौल उठा। गुस्से की पहली लहर में उसने चाकू से राजू के गले पर वार किया। राजू की छटपटाहट देख क्रूरता की हद पार हो गई। आरोपियों ने उसे किचन से बेडरूम तक घसीटा और फिर उसके पेट पर जब तक वह शांत नही होता तब तक कई बार चाकू से वार किए।

बताया जा रहा है कि अनैतिक संबंधों के अलावा इस क्रूरता भरे हत्याकांड के पीछे कुछ दिन पहले गणेश मंडल के चंदे को लेकर राजू द्वारा किया गया अपमान भी एक बड़ी वजह थी।

​रात के अंधेरे में छिपाया खून, पुलिस ने किया खुलासा

​हत्या के बाद, आरोपियों ने खून के धब्बों को मिटाने के लिए राजू की ही शर्ट का इस्तेमाल किया। रात का अंधेरा और बिगडे हुए मौसम का फायदा उठाकर दोनों हत्यारे फरार हो गए थे।

सिंदेवाही पुलिस ने खबरी नेटवर्क को सक्रिय किया और जल्द ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के सामने महेंद्र पारधी ने न केवल अपना गुनाह कबूल किया, बल्कि हत्या की पूरी सनसनीखेज कहानी भी बता दी।

​आला अधिकारियों की निगरानी में जांच जारी

​इस जघन्य हत्याकांड की आगे की जांच जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राकेश जाधव, और सिंदेवाही के पुलिस निरीक्षक कांचन पांडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश मेश्राम द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी! विधानसभा चुनाव में हार का छलका दर्द, बोले- हम गठबंधन के शिकार हो गए

​एक मामूली बहस और पुरानी रंजिश ने किस तरह एक खूनी वारदात को अंजाम दिया, यह जान कर मोहाडी गांव के लोग दहशत में है। सिंदेवाही तहसील इस समय अभूतपूर्व चुनौतियों और तनाव के दौर से गुजर रहा था।

एक ओर गणेशोत्सव का भारी बंदोबस्त, दूसरी ओर गडबोरी गांव में तेंदुए के हमले में एक बच्चे (प्रशिल नामक) की मौत से उपजा भयानक तनाव और विरोध। पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था​।

ठीक इसी दबाव और बंदोबस्त के बीच मोहाडी में 18 सितंबर को राजू आनंदराव सिडाम (39) की क्रूर तरीके से हत्या हो गई। माहौल इतना तनावपूर्ण था कि ऐसा लगा मानो यह हत्याकांड अनसुलझा रह जाएगा। लेकिन, सिंदेवाही पुलिस ने इस दोहरी चुनौती को स्वीकार किया और अविश्वसनीय गति से इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी।

Chandrapur mohadi nleshwar murder case revenge drunk friends arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 08:18 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

हिंदुओं के खिलाफ वॉटसन की साजिश! अमेरिका से मायानगरी आकर फैलाया जाल, कही ऐसी बात कि खौल जाएगा खून

2

कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली से पहले मिले अक्टूबर का वेतन, विधायक अडबाले महाराष्ट्र सरकार से क

3

धान फसलों में करपा रोग का प्रकोप बढ़ा! कृषि विभाग ने किसानों को समय पर नियंत्रण की चेतावनी दी

4

बैंकों में नहीं पार्किंग, सड़कों पर रहते है वाहन, गड़चिरोलीवासियों ने की सुविधा की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.