कांग्रेस की मदद से भाजपा का महापौर? मुनगंटीवार के दावे से चंद्रपुर में भूचाल, 10 फरवरी से पहले सियासी हलचल तेज
Chandrapur Mayor Election 2026: सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा दावा- 'कांग्रेसी पार्षदों की मदद से बनेगा भाजपा का मेयर'। 10 फरवरी को चुनाव, शहर में मची राजनीतिक खलबली।
- Written By: प्रिया जैस
सुधीर मुनगंटीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
BJP vs Congress Chandrapur: चंद्रपुर स्थानीय मनपा में किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से निर्माण हुई त्रिशंकु स्थिति के बीच भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने यह दावा किया है कि मनपा में कांग्रेसी पार्षदों की मदद से ही भाजपा का महापौर बनने जा रहा है।
मुनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस के कुछ पार्षद भाजपा के संपर्क में है। भाजपा की तरफ से कांग्रेसी पार्षदों से कोई संपर्क नहीं किया जा रहा है, जबकि कांग्रेसी पार्षद ही विकास की दृष्टि से उनसे संपर्क कर रहे है। वे पार्षद मनपा में भाजपा का मेयर बनाने के लिए मदद करने की बात कह रहे हैं। मुनगंटीवार ने स्पष्ट किया कि, कौनसे कांग्रेसी पार्षद भाजपा के संपर्क में है।
यह बात अभी उजागर करना मुनासिब नहीं है 10 फरवरी को महापौर चुनाव समाप्त होते ही यह बात सामने आ ही जाएगी। सुधीर मुनगंटीवार के इस दावे से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है साथ ही कांग्रेसी पार्षदों के खेमे में एक दूसरे के प्रति संदेह की भावना निर्माण हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
तीसरी मुंबई परियोजना पर बढ़ा विवाद, स्थानीय लोगों ने सीएम फडणवीस से की जांच की मांग
नेरुल पाइपलाइन टेंडर पर भिड़े भाजपा नगरसेवक, नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में गरमाया माहौल
ठाणे मनपा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर महापौर सख्त, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
सोशल मीडिया से फैल रहा था गैंग का जाल? पाकिस्तान कनेक्शन पर ATS सख्त! भट्टी गैंग से जुड़े 17 लोगों से पूछताछ
- 10 को होगा चुनाव
- 24 पार्षदों का संख्याबल
सत्ता के लिए ठाकरे सेना से बातचीत
इस बीच भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार ने पुनः एक बार स्पष्ट किया कि मनपा में सत्ता स्थापना को लेकर उनकी शिवसेना (यूबीटी) के जिलाप्रमुख संदीप गिरहे से बातचीत जारी है, उन्हें भाजपा ने सवा वर्ष के लिए महापौर का प्रस्ताव दिया है। शिवसेना (यूबीटी) पहले टर्म में सवा वर्ष के लिए मेयर पद के आग्रह पर अडिग है।
यह भी पढ़ें – EU-US से ट्रेड डील, क्या भारत-चीन व्यापार होगा कमजोर? चीनी दूत का बड़ा बयान
किंतु उनसे कहा गया है कि, भाजपा के पास 24 पार्षदों का संख्याबल है, शिवसेना (यूबीटी) के गुट में शामिल पार्षदों की संख्या की तुलना में भाजपा पार्षदों की संख्या अधिक होने से मनपा में पहला मेयर बनने का हक भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि, शिवसेना (यूबीटी) भाजपा का प्रस्ताव स्वीकार कर सेकंड टर्म में सवा वर्ष के लिए मेयर पद स्वीकार करेगी ऐसा विश्वास है।
कांग्रेस के सभी 27 पार्षद एकसाथ
- इस बीच पिछले कुछ दिनों से अलग अलग गुटों में विभाजित कांग्रेस के सभी 27 निर्वाचित पार्षद अब एकसाथ नजर आए।
- सभी पार्षदों ने मिलकर नागपुर संभागीय आयुक्त के पास कांग्रेस गुट का पंजीयन किया।
- पंजीयन के बाद कांग्रेस ने गुटनेता के तौर पर राजेश अडर के नाम की घोषणा की।
