Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महापौर पद के लिए दो-दो नामांकन, चंद्रपुर में बीजेपी में दो फाड़! मुनगंटीवार और जोरगेवार आमने-सामने

Chandrapur Municipal Corporation News: सुधीर मुनगंटीवार और जोरगेवार ने उतारे अलग-अलग उम्मीदवार। 10 फरवरी को होगा फैसला, अनुशासनहीनता पर गरमाई राजनीति।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 07, 2026 | 12:02 PM

किशोर जोरगेवार बनाम सुधीर मुनगंटीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Politics: चंद्रपुर मनपा चुनाव के दौरान भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोरगेवार के बीच का अंतर्द्वंद एक बार फिर तूल पकड़ रहा है, दोनों नेताओं के बीच यह अंतर्कलह अब महापौर चुनाव को लेकर खुलकर सामने आ गया है। आगामी 10 फरवरी को यहां होने जा रहे महापौर चुनाव में भाजपा की ओर से दो प्रत्याशी खड़े किए गए है जिसमें संगीता खांडेकर और सारिका संदुरकर का समावेश है।

उल्लेखनीय है कि, महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर खांडेकर यह मुनगंटीवार की ओर से सुझाया गया नाम है, जबकि जोरगेवार ने इस चुनाव के लिए संदुरकर का नाम आगे किया है। दोनों प्रत्याशियों ने गुरुवार को यहां अपना अपना नामांकन दर्ज किया है।

महापौर चुनाव के लिए भाजपा की ओर से दो अलग अलग प्रत्याशियों को खड़ा किए जाने से विधायक मुनगंटीवार और विधायक जोरगेवार पुनः एक बार आमने सामने आ गए है। दोनों विधायकों की ओर से एकदूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में विदेशी नागरिकों के लिए डिटेंशन सेंटर अब भी बंद, डिपोर्टेशन प्रक्रिया में हो रही देरी

नासिक ग्रामीण पुलिस: जेल भर्ती में 380 पदों के लिए 96,900 आवेदन, फील्ड टेस्ट शुरू

मालाड पश्चिम में सरकारी जमीन पर सख्त कार्रवाई, राजस्व-बीएमसी-पुलिस का संयुक्त अभियान

महायुति में मचा घमासान! विधायक की एक गलती पड़ी भारी, BJP के 47 सरपंचों ने सभा का किया बहिष्कार

अनुशासनहीनता बर्दाश्त के बाहर : मुनगंटीवार

इस संदर्भ में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सुधीर मुनगंटीवार ने साफ तौर पर जोरगेवार के खिलाफ अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए इसकी गंभीर रूप से दखल लेने की मांग पार्टी आलाकमान से की है। उन्होंने कहा कि, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठक में यह निश्चित किया गया था कि, चंद्रपुर महापौर चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी कौन होगा इसका निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दिशानिर्देशों के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने महापौर हेतु संगीता खांडेकर का नाम घोषित किया था। उन्होंने जोरगेवार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि, इसके बावजूद महापौर के लिए भाजपा की ओर से ही सारिका संदुरकर का भी नामांकन दर्ज किया गया।

मुनगंटीवार ने कहा कि, यह सरासर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आदेशों की अवमानना है। यह पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि, ऐसी बात भले ही कांग्रेस में चलती हो,लेकिन भाजपा में यह पद्धति नहीं चल सकती।

चुनाव में भी अनियमितता बरती

मुनगंटीवार ने जोरगेवार पर निशाना साधा कि, मनपा चुनाव से पहले प्रत्याशियों के एबी फॉर्म को लेकर भी अनियमितता बरती गई और अब महापौर चुनाव में पार्टी के ही अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी से ही निर्वाचित दूसरे प्रत्याशी को खड़ा किया गया है। उन्होंने चेतावनी स्वरूप कहा कि, जिन्होंने यह किया है, उन्हें यह महंगा पड़ेगा, इस बात की गंभीर दखल पार्टी आलाकमान को लेनी ही पड़ेगी।

यह भी पढ़ें – BMC को मिलेगी नई महिला मेयर! बीजेपी ने रितु तावड़े को बनाया उम्मीदवार, संजय घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर

त्रुटिपूर्ण आवेदन से बचने दूसरा प्रत्याशी : जोरगेवार

इस मुद्दे पर विधायक जोरगेवार ने सफाई देते हुए कहा कि, कभी कभार पार्टी के प्रत्याशी का आवेदन त्रुटिपूर्ण होने से अवैध साबित हो सकता है, इस स्थिति से बचने के लिए पार्टी की ओर से दूसरे प्रत्याशी का भी महापौर चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किया गया है।

शिवसेना को भाजपा की ओर से महापौर का प्रस्ताव

जोरगेवार ने कहा कि, चंद्रपुर मनपा में सत्तास्थापना के लिए शिवसेना (यूबीटी) गुट के समर्थन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्हें सवा वर्ष के लिए महापौर देने का प्रस्ताव भाजपा की ओर से दिया गया है। शिवसेना ने बातचीत के दौरान पहले टर्म में मेयर पद की मांग की है। इसपर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, शिवसेना (यूबीटी) को मेयर पद हासिल करने के लिए यह सबसे स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है।

Chandrapur mayor election 2026 bjp mungantiwar vs jorgewar conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 12:02 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Sudhir Mungantiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.