चंद्रपुर में शराब तस्करों कि 2 बड़ी ख़बरे, पोंभुर्णा और बोर्डा गांव में लाखो का माल किया जब्त
Illegal Liquor: चंद्रपुर जिले में अवैध शराब कि दो बड़ी कार्रवाई। पोंभुर्णा में 14.58 लाख रुपये की जब्त शराब को रोड रोलर से नष्ट किया गया, जबकि वरोरा में एक तस्कर से 1.14 लाख रुपये का माल बरामद हुआ।
- Written By: केतकी मोडक
अवैध शराब प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Illegal Liquor Caught In Chandrapur: चंद्रपुर जिले में अवैध मदिरा के कारोबार और तस्करी को पूरी तरह नेस्तनाबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में चंद्रपुर के पोंभुर्णा और वरोरा पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है।
पहली खबर: अवैध शराब पर चलाया रोड रोलर, 14.58 लाख रूपये की शराब की गई नष्ट
चंद्रपुर जिले के पोंभुर्णा गांव कि पुलिस ने राज्य आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 लाख 58 हजार 510 रुपये मूल्य की अवैध शराब नष्ट कर दी। यह कार्रवाई शराबबंदी कानून के तहत वर्ष 2020 से 2026 के बीच दर्ज 85 मामलों में जब्त किए गए शराब के जखीरे पर की गई। पोंभूर्णा पुलिस थाना परिसर के सामने स्थित सीमेंट सड़क पर जब्त शराब की सैकड़ों पेटियों को रोड रोलर के नीचे कुचलकर नष्ट किया गया। इस दौरान 394 पेटियां तथा 11 देशी शराब की बोतलें, साथ ही 5 पेटियां और 6 विदेशी शराब की बोतलें नष्ट की गई।
प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद निस्तारण की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा माल विभिन्न मामलों में जब्त किया गया था और न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके निस्तारण की कार्रवाई की गई। राज्य आबकारी विभाग, चंद्रपुर कार्यालय द्वारा 20 मई 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के आधार पर यह प्रक्रिया संपन्न की गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और जब्त माल के सुरक्षित निस्तारण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। इस संयुक्त अभियान को स्थानीय प्रशासन की अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: चंद्रपुर कांग्रेस में बड़ी फूट: राजेश अडूर को हटाने के लिए 16 नगरसेवक पहुंचे कमिश्नर दफ्तर
Nashik Kumbh Mela: कुंभ मेले के बजट में ‘कमीशनखोरी’ का आरोप, ठेकेदार महासंघ के दावे से मचा हड़कंप
अकोला में 203 जर्जर इमारतें बनी खतरा, मानसून से पहले मनपा ने जारी किए नोटिस
चंद्रपुर में जल संकट गहराया, एक जलाशय सूखा तो दो में 15% से भी कम पानी बचा
दूसरी खबर: विदेशी शराब तस्कर गिरफ्तार, कुल 1. 14 लाख का माल बरामद
चंद्रपुर जिले में विदेशी शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ वरोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 14 हजार 320 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई 14 जून को बोर्डा चौक से बोर्डा गांव जाने वाले मार्ग पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरोरा पुलिस का गश्ती दल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोपेड पर अवैध विदेशी शराब की खेप लेकर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बोर्डा चौक परिसर में नाकाबंदी कर जाल बिछाया। कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध मोपेड चालक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में उसकी पहचान भद्रावती तहसील के मोहबाला निवासी संतोष देवाजी मडावी (32) के रूप में हुई। मोपेड पर रखी गई तीन प्लास्टिक की बोरियों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
वरोरा पुलिस ने कुल 34 हजार 320 रुपये मूल्य की शराब और बिना नंबर प्लेट की 80 हजार रुपये कीमत की सुजुकी एक्सेस मोपेड जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 1 लाख 14 हजार 320 रुपये का माल बरामद किया गया। आरोपी संतोष मडावी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65 (अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
