Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

60 दिन बाद पकड़ा गया आदमखोर T-115 बाघ, चंद्रपुर के गोंडपिपरी को मिली राहत

Chandrapur Tiger News : चंद्रपुर के गोंडपिपरी में दो किसानों की जान लेने वाले बाघ T-115 को वन विभाग ने 60 दिन के विशेष ऑपरेशन के बाद पकड़ा। इस सफलता से इलाके में फैली दहशत खत्म हुई।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 20, 2025 | 05:13 PM

वन विभाग के टीम व पकड़ा गया बाघ (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Tiger T-115 Captured: वन विभाग आखिरकार उस बाघ को पकड़ने में सफल हो गया है जो पिछले दो महीने से चंद्रपुर जिले की गोंडपिपरी तहसील में उत्पात मचा रहा था। इस बीच दो मासूम किसानों की जाने भी गई थी। इस बाघ को पकडने के लिए विशेष ऑपरेशन शाम (18 दिसंबर) को पोंभुर्णा तहसील के देवई खेतपरिसर में सहायक उप वनसंरक्षक आदेश कुमार शेडगे के नेतृत्व में किया गया।

60 दिनों की लगातार कोशिशों के बाद मिली इस कामयाबी से गोंडपिपरी और आस-पास के इलाके के लोगों को राहत मिली है। टि-115 यह बाघ साधारण साढे तीन वर्ष का है। उसका वजन लगभग ढाई क्विंटल होने की बात कही जा रही है।

2 किसानों को बनाया था शिकार

इस बाघ ने चेकपिपरी और गणेशपिपरी के दो किसानों पर हमला कर उनका शिकार किया था जिससे पूरे तहसील में डर का माहौल था। गुस्साए लोगों ने इकट्ठा होकर चंद्रपुर-अहेरी राज्य महामार्ग को 9 घंटे तक जाम कर दिया और बाघ को तुरंत पकड़ने की मांग की थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए वनविभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दखल दिया और 24 घंटे के अंदर बाघ को पकड़ने का वादा किया था। आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया।

इसके बाद वनविभाग ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खेतों के किनारों पर उगी फसलों, विस्तृत जंगल और बाघ के लगातार बदलते रास्ते की वजह से यह ऑपरेशन बहुत मुश्किल था। लेकिन, वनविभाग ने हार नहीं मानी और बाघ को ट्रैक करना जारी रखा।

यह भी पढ़ें:- श्री सीमेंट का महाराष्ट्र में बड़ा निवेश: विदर्भ में 2,000 करोड़ से लगेगा नया सीमेंट प्लांट

ड्रोन, पगमार्क के जरिए चलाया सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों और कर्मचारियों की 200 से ज़्यादा टीमें बनाई गईं और दिन-रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ड्रोन, पगमार्क, कैमरे और स्थानीय जानकारी के आधार पर, सहायक उप वनसंरक्षक शेडगे ने किशोर गौरकर और शूटर अविनाश फुलझेले की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन से जोखिम उठाकर आखिरकार बाघ को धर दबोचा। वनविभाग के इस सफल ऑपरेशन का जहां लोग स्वागत कर रहे हैं, वहीं उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

किसानों का खेतों में जाना था बंद

गोंडपिपरी के गणेशपिपरी व चेकपिपरी के परिसर के गांवों में इस बाघ की इतनी दहशत फैल गयी थी कि किसानों ने अपने खेतों में जाना बंद कर दिया था। इससे फसल का नुकसान हो रहा था। धान के साथ अन्य खडी फसलों को जंगली सुअरों का झुंड तबाह कर रहा था। परंतु बाघ की दहशत से किसान घर से बाहर नहीं निकल रहे थे।

Chandrapur gondpipri tiger t115 captured forest department

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 05:13 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Forest Department
  • Tiger

सम्बंधित ख़बरें

1

श्री सीमेंट का महाराष्ट्र में बड़ा निवेश: विदर्भ में 2,000 करोड़ से लगेगा नया सीमेंट प्लांट

2

रामपुर में अवैध मांस बिक्री पर भड़कीं महिलाएं: सरपंच निकिता झाड़े के नेतृत्व में थाने का घेराव

3

साल का 46वां शिकार, तेंदुए के हमले में मजदूर की मौत, मोहुर्ली जंगल इलाके में मचा हड़कंप

4

बेमौसम बारिश के बाद अब वन्यजीवों का कहर: सौर ऊर्जा और शॉक मशीन योजना में उलझा चंद्रपुर का किसान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.