चंद्रपुर में फर्जी ‘फोनपे’ मैसेज दिखाकर झेरॉक्स सेंटर संचालक से 20 हजार की ठगी; गोंडपिपरी में साइबर ठग सक्रिय
Chandrapur Cyber Crime: चंद्रपुर की गोंडपिपरी तहसील में एक अज्ञात ठग ने झेरॉक्स सेंटर संचालक को फर्जी फोनपे मैसेज दिखाकर 20 हजार रुपये की चपत लगाई। व्यापारियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Chandrapur Online Payment Scam: चंद्रपुर गोंडपिपरी तहसील में ऑनलाइन लेनदेन के जरिए धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब फर्जी फोनपे मैसेज दिखाकर ठगी करने का नया मामला सामने आया है। गोंडपिपरी स्थित भुरशे झेरॉक्स सेंटर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 20 हजार रुपये की ठगी किए जाने की घटना उजागर हुई है। इस घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति भुरशे झेरॉक्स सेंटर पर पहुंचा।
उसने अपने मोबाइल से फोनपे के माध्यम से रकम भेजने का दावा करते हुए दुकान संचालक से कहा कि “आपके खाते में पैसे जमा हो गए हैं, कृपया मुझे नकद राशि दे दीजिए। आरोपी ने मोबाइल पर ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट और मैसेज भी दिखाया। इस पर विश्वास करते हुए दुकान संचालक ने उसे 20 हजार रुपये नकद दे दिए। हालांकि कुछ समय बाद संबंधित राशि बैंक खाते मैं जमा नहीं होने का पता चला।
जांच करने पर मोबाइल पर दिखाया गया मैसेज फर्जी निकला। तब तक आरोपी नकदी लेकर फरार हो चुका था। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे साइबर ठग गिरोहों का जल्द पता लगाने की मांग की है। साथ ही चंद्रपुर नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के ऑनलाइन भुगतान के दावों पर तुरंत भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सम्बंधित ख़बरें
गुलाब के फूल से होगा विद्यार्थियों का स्वागत, नागपुर में नए सत्र की शुरुआत; स्कूलों में लौटेगी रौनक
नागपुर: दोबारा नियुक्ति के नाम पर 30 हजार की रिश्वत, एसीबी ने होमगार्ड अधिकारी किया गिरफ्तार
जैन समुदाय के विकास के लिए 100 करोड़ का फंड, शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा
पुणे के लिए 4.65 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना जारी, MSME को 95,500 करोड़, KCC के लिए 7,300 करोड़ का प्रावधान
जांच के बाद ही दें नकद रकम
सायबर विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी ऑनलाइन लेनदेन के बाद यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि संबंधित राशि वास्तव में बैंक खाते में जमा हुई है या नहीं। केवल मोबाइल स्क्रीनशॉट, एसएमएस या नोटिफिकेशन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि भुगतान की पुष्टि फोनपे, गूगल पे या संबंधित बैंक ऐप में आधिकारिक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखकर ही की जाए।
ये भी पढ़ें :- भंडारा: मक्के के खेत में बिछड़े तेंदुए के शावकों का मां से सफल पुनर्मिलन; साकोली वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी
ठगी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी
ग्रामीण क्षेत्रों में अब कई व्यापारी, झेरॉक्स दुकान संचालक, किराना दुकानदार और छोटे व्यवसायी ऑनलाइन भुगतान स्वीकार उठाकर कुछ साइबर ठग फर्जी स्क्रीनशॉट, नकली पेमेंट मैसेज और एडिट किए गए ट्रांजैक्शन दिखाकर लोगों को चूना लगा रहे है। अक्सर व्यापारी यह पुष्टि नहीं करते कि पैसे वास्तव में खाते में जमा हुए हैं या नहीं और केवल ग्राहक के मोबाइल पर दिखाए गए संदेश पर भरोसा कर लेते है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
