चेंद्रपुर: घुग्घुस और सिंदेवाही में प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू पर बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये का माल जब्त

Illegal Tobacco Storage Case: चंद्रपुर के घुग्घुस और सिंदेवाही में FDA व पुलिस की छापेमारी। लाखों का प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू जब्त, आरोपी मोहम्मद अलीम और सागर केकरे पर मामला दर्ज।
Chandrapur Gutkha Seizure News
चंद्रपुर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज (सोर्स - फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

FDA Raid In Chandrapur: चेंद्रपुर जिले के घुग्घुस में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, गुटखा तथा निकोटिन युक्त पदार्थों का बड़ा जखीरा जब्त किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लाखों रुपये मूल्य का माल बरामद किया गया तथा एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन नागपुर विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण गेडाम के नेतृत्व में टीम ने बुधवार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घुग्घुस पुलिस थाना क्षेत्र के एक आवासीय एवं व्यावसायिक परिसर में छापेमारी की।

बोरियों में रखा मिला स्टॉक

जांच के दौरान प्रतिबंधित नामी कंपनियों के सुगंधित तंबाकू, गुटखा और पान मसाला का बडी मात्रा में स्टॉक बोरियों में रखा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि उक्त सामग्री बिना अनुमति तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए संग्रहित की गई थी। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण गेडाम की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद अलीम मोहम्मद यूसुफ (46), निवासी घुग्घुस के खिलाफ घुग्घुस पुलिस थाने में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2,84,845 रुपये का सुगंधित तंबाकू बरामद

चंद्रपुर अपराध शाखा टीम को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रतिबंधित सुगंधित तबाकू के अवैध भंडारण पर छापा मारा गया। इसमें एक घर में जमा कर रखा बड़ा भंडार जब्त हुआ। सिंदेवाही के आजाद चौक इलाके में खुफिया कैमरों में यह गैर-कानूनी तरीके से बेचने के उद्देश्य से प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और हुक्का शीशा का सामान छिपाकर रखा था।

पुलिस ने सिंदेवाही में एक संदिग्ध जगह पर छापा मारा और कार्रवाई की। इस छापे के दौरान, मुख्य आरोपी सागर प्रमोदराव केकरे, निवासी आजाद चौक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने संदिग्ध जगह की तलाशी ली, तो कुल 2,84,845 रुपये कीमत का सुगंधित तंबाकू और हुक्का शीशा तंबाकू का अवैध भंडार बरामद हुआ। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन सिंदेवाही को सौंप दिया गया।

इस मामले में पुलिस स्टेशन सिंदेवाही में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस अपराध में आरोपी आपूर्तिकर्ता की तलाश जारी है। सिंदेवाही पुलिस द्वारा अपराध की आगे की जांच की जा रही है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, पुलिस निरीक्षक अमोल कचोरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांकरेतवार, अजीत शेंडे की टीम ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com