भद्रावती वन विभाग की ‘नाइट स्ट्राइक’, मासल-पावना क्षेत्र में अवैध रेत तस्करी करते 2 ट्रैक्टर जब्त
Bhadravati Forest Raid: भद्रावती वन विभाग की बड़ी कार्रवाई। मासल और पावना वन क्षेत्र से अवैध रेत तस्करी करते 2 ट्रैक्टर जब्त। वन अपराध दर्ज कर वाहन मालिकों पर कसा शिकंजा।
- Written By: प्रिया जैस
रेत तस्करी (सौजन्य-नवभारत)
Illegal Sand Mining Forest Land: भद्रावती वनपरिक्षेत्र के मासल और पावना नियत क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर व ट्रॉली जब्त की हैं। यह कार्रवाई मंगलवार ( 3 फरवरी) को शाम करीब 8:30 बजे की गई। संयुक्त वन प्रबंधन समिति, पेवरा के सदस्यों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा।
विभागीय वन अधिकारी राजन तलमले तथा सहायक वन संरक्षक (तेंदू) विकास तरसे के मार्गदर्शन में भद्रावती वनपरिक्षेत्र अधिकारी के। डब्ल्यू। धानकुटे के नेतृत्व में वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम को शासकीय आरक्षित वन के कक्ष क्रमांक 219 (नियत क्षेत्र मासल) और कक्ष क्रमांक 9 (नियत क्षेत्र पावना) के नाले से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते वाहन मिले।
रेत उत्खनन का परमिट नहीं था
कार्रवाई के दौरान महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर क्रमांक MH-L-8999 तथा सोनालिका कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर, दोनों ट्रॉलियों सहित जब्त किए गए। जांच में पाया गया कि वाहन चालकों के पास रेत उत्खनन व परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज नहीं थे। इसपर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
NEET पेपर लीक मामले में चंद्रपुर में जनाक्रोश: हजारों युवाओं और छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया महाधरना
Chandrapur Protest: चंद्रपुर में ST कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन
चंद्रपुर में युवक की आत्महत्या के बाद बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी हटाए गए, CID करेगी जांच
यह भी पढ़ें – समृद्ध पंचायत अभियान: कर छूट खत्म होते ही गांवों में उबाल, ग्रामीणों से अब वसूला जाएगा 100% टैक्स
कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वी. आर. ठाकरे, ए. बी. शेलकी, एस. आर. कुलमेथे, बी. के. परचाके, एस. एस. पारवे सहित अनिल शेंद्रे, किशोर मडावी, पवन मांढरे, नितीन राऊत और अमरदीप कोल्हे ने सहभागिता की। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन व परिवहन रोकने के लिए आगे भी ऐसी सर्च मुहिम लगातार चलाई जाएगी।
