Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निर्माणाधीन उड्डानपुल के कारण दुर्घटनाएं, 3 दिन में 2 की मौत

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Aug 14, 2022 | 10:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • मनसे का रास्ता रोको आंदोलन

घुग्घुस: घुग्घुस स्थित वणी रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार शाम दुर्घटना में 21 वर्षीय अरबाज शेख की मौत हो गई. यहां 3 दिनों के भीतर दूसरी घटना थी जिसमें किसी की जान गई. यहां निर्माणाधीन उड्डानपुल के कारण आयेदिन हादसे हो रहे है. इस बात को लेकर मनसे ने यहां रास्ता रोको आंदोलन किया. 

शास्त्रीनगर स्थित घुग्घुस बस स्टैंड में दुपहिया से जाते समय घुग्घुस से वणी की ओर जा रहे अज्ञात आयशर वाहन की टक्कर लगने से दुपहिया सवार तीनों युवक घायल हो गए थे. अरबाज शेख 21, विनय बरे 17 और पेतरस चिलकावार 22 को चोटे आयी. घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान अरबाज ने दम तोड दिया. 

इस रेलवे क्रासिंग के समीप उड्डानपुल का काम निर्माणाधीन है. परंतु रास्ते पर भारी वाहनों के परिवहन और हर समय बंद होने वाले रेलवे फाटक के कारण काफी समय तक ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण नागरिक हैरान है. रास्ते की अव्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग नहीं जाने से जान खतरे में डालकर यहां से गुजरना पडता है. ऐसे में तीन दिनों में दो मौते होने पर संतप्त महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना के जिलाध्यक्ष रविश सिंग ने मृतक के शव को रास्ते पर लाकर घुग्घुस रेलवे क्रासिंग चौक पर रास्ता रोको आंदोलन किया. 

सम्बंधित ख़बरें

नए पुल का हिस्सा ढहा, घटिया निर्माण कार्य उजागर, प्रशासन की लापरवाही पर नागरिकों का आक्रोश

Wardha News: पुलगांव-आर्वी मार्ग का रेलवे गेट खोलें अथवा अंडरपास बनाएं, जनता अड़ी अपनी मांग पर

Odisha News: कटक में गिरा निर्माणाधीन पुल का स्लैब, साइट इंजीनियर समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

इस आंदोलन के कारण राजीव रतन चौक में वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी. पूर्व जि.प. सदस्य देवराव भोंगले ने घटनास्थल पहुंचकर आंदोलकों से मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से चर्चा करायी. उसी समय जिलाधिकारी के साथ बैठक लेकर तुरंत उपाययोजना करने का आदेश सुधीर मुनगंटीवार ने दिया. 

इस समय वैकल्पिक मार्ग निकाले जाने तक और काम होने तक रेलवे परिवहन बंद रखने की मांग मनसे कामगार सेना के जिलाध्यक्ष रवीश सिंग ने किया है.

Accidents due to under construction uddan bridge 2 killed in 3 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2022 | 10:47 PM

Topics:  

  • Under Construction Bridge

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.