Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur News: गड़चिरोली में 12 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत, नानी के साथ गया था नहाने

चंद्रपुर जिले की सावली तहसील का निवासी 12 वर्षीय बालक गड़चिरोली जिले में खरापुंडी में नानी मंदा रामदास नैताम के पास रहता था। वह अपने नानी के साथ मार्खंडा देव में स्नान के लिए गया। वहां नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई...

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 21, 2025 | 10:28 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले का एक 12 वर्षीय बालक अपने नानी के घर घुमने गया था लेकिन उसके साथ ऐसी अनहोनी हुई की वो वापिस चंद्रपुर नहीं आ पाया। चंद्रपुर जिले की सावली तहसील का निवासी 12 वर्षीय बालक गड़चिरोली जिले में खरापुंडी में नानी मंदा रामदास नैताम के पास रहता था। वह अपने नानी के साथ मार्खंडा देव में स्नान के लिए गया। वहां नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतक बालक का नाम चांद वामन मोंगरकर है। वह सावली तहसील का निवासी है। शुक्रवार को व्याहाड बुज के पास वैनगंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी अनुसार व्याहाड बुज निवासी चांद वामन मोंगरकर के माता-पिता मिर्च तोड़ने के लिए गांव से बाहर गए हुए थे। चांद नानी के पास गडचिरोली जिले के खरापुंडी में रहता था। वहां पड़ोसियों का मार्कंडा देव में स्नान होने के कारण नानी और मंथन नैताम, चांद मोंगरकर वहां गए। मंथम और चांद नदी में नहाते करते समय गहरे पानी में जाने से चांद का पैर फिसल गया।

चांद को तैरना नहीं आता था इसलिए उसकी डूबने से मौत हो गई। परिसर के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। इसकी सूचना व्याहाड बुज में मिलते ही परिसर में शोक छाया रहा। गांव में परिवार के एकलौते बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली ने स्वास्थ्य सेवाओं में मारी बाजी, ‘महाआरोग्य सम्मान 2026’ से नवाजा गया जिला

‘मैंने पिता को मार डाला’, चंद्रपुर में शराबी पिता की गाली-गलौज से तंग आकर बेटे ने रस्सी से घोंटा गला

Chandrapur News: कर्ज से जुड़े दस्तावेज पेश करें किसान, जिला सहकारी बैंक संचालक पाथोड़े की अपील

ब्रह्मपुरी को जिला बनाने के लिए CM को देंगे 1 लाख पत्र, 27 को तहसील कार्यालय पर देंगे दस्तक

महाशिवरात्रि पर जुटती है भीड़

विदर्भ की काशी माने जाने वाले गडचिरोली जिले के चामोर्शी जिले के मार्कंडा देव यहां वैनगंगा नदी का प्रवाह उत्तर दिशा की ओर बहता है। यहां हर वर्ष महाशिवरात्रि पर विदर्भ के कई भाविक दर्शन के लिए आते है। यहां के विशेष महत्व को देखते हुए नागरिकों की यहां भीड़ जुटना शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ऐसे में कई नागरिक स्थान के लिए यहां नदी में उतरते है, लेकिन यहां पानी के गहराई का ज्ञान नहीं होने के कारण लोगों के पैर फिसलने की घटनाएं अक्सर होती रहती है, इसलिए यहां प्रशासन की ओर से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

12 year old boy from chandrapur dies after drowning in river in gadchiroli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2025 | 10:28 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • drowning in river
  • Gadchiroli News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.