जंगली सुअर शिकार के 9 आरोपी गिरफ्तार मारोडा, पेकिंगकसा में की गई कार्रवाई
गड़चिरोली में जंगली सुअर का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग ने की कार्रवाई, सभी को वन हिरासत में भेजा गया।
Gadchiroli Forest Range: गड़चिरोली वनपरिक्षेत्र के गुरवला उपक्षेत्र के जंगल में जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पकाने वाले गिरोह का वनविभाग ने पर्दाफाश किया है.
इस मामले के 9 आरोपियों को वनविभाग ने 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को सोमवार तक वन हिरासत सुनाई गई है. गड़चिरोली के वनपरिक्षेत्र अधिकारी बी. डी. भेंडेकर को शुक्रवार को गुप्त जानकारी मिली कि, गुरवला उपक्षेत्र के मारोडा व पेकिंगकसा गांव के कुछ लोग जंगली सुअर की शिकार कर घर में उसका मांस पका रहे हैं.
इस जानकारी की पुष्टि कर वनविभाग के दस्ते ने क्षेत्र सहायक व वनरक्षक के साथ मारोडा व पेकिंगकसा गांव में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को घर से हिरासत में लिया. उक्त आरोपरियों को गड़चिरोली वन परिक्षेत्र कार्यालय में लाने के बाद उनकी जांच की गई. इसके बाद उन पर मामला दर्ज किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत
आरोपियों में मारोडा निवासी जाराचंद जागेश्वर नेवारे, सूरज नाजुकराव तुंकलवार, बालकृष्ण भिवा गेडाम, शंकर पांडुरंग तोडासे, अरूण वसंत चापले, प्रफुल सुरेश तोडासे, सुरेश यादव तोडासे समेत पकेकिंगकसा के वासुदेव धर्मा हिचामी, विलास देवाजी दर्रो का समावेश है.
सभी आरोपियों को शनिवार को गड़चरोली के प्रथम श्रेणी न्यायालय के समक्ष पेश करने पर न्यायालय ने उन्हें 13 अप्रैल तक वन हिरासत सुनाई है.
